{"_id":"67cb482e8e37eb734201b3e9","slug":"chits-were-being-made-in-a-house-outside-the-examination-centre-7-including-3-women-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-133385-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परीक्षा केंद्र के बाहर मकान में बना रहे थे पर्चियां, 3 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परीक्षा केंद्र के बाहर मकान में बना रहे थे पर्चियां, 3 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 36- सोनीपत के गोहाना के गांव छतैहरा में एक कमरे में बैठकर नकल डालने के लिए पर्चियां बनाते
गोहाना (सोनीपत)। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में कड़ी सख्ती के बाद भी बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुक रहा। शुक्रवार को 10वीं कक्षा के हिंदी विषय के पेपर में गोहाना के गांव छतैहरा व शामड़ी में परीक्षा केंद्रों के बाहर टोलियों में युवक पर्चियां बनाते मिले। बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ता ने पुलिस के साथ छापा डाल तीन महिलाओं व चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जो निजी विद्यालय के शिक्षक बताए जा रहे हैं।
यह केंद्र के बाहर एक मकान में बैठ पर्चियां बना रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, परीक्षा केंद्र में लापरवाही मिलने पर तीन पर्यवेक्षक सहित चार को रिलीव कर दिया है। बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप पर लगाम नहीं लग पा रही है।
बोर्ड अधीक्षक उड़नदस्ता टीम गांव शामड़ी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। जहां सूचना मिली कि परीक्षा केंद्र के निकट एक मकान में कई लोग नकल कराने की फिराक में बैठे हैं। उड़नदस्ता टीम ने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मकान में छापा डाला। जहां से तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुनीता, मांसी, सीमा, अनिल, मोहित, अक्षय व जुगल शामिल हैं।
विज्ञापन
टीम को यहां से एक कॉपी भी मिली, जिसके अंतिम पृष्ठ पर कुछ बच्चों के नाम, अनुक्रमांक व सैट कोड पाए गए। केंद्र अधीक्षक की तरफ से सीटिंग प्लान की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सैट कोड शुक्रवार को बच्चों काे दिए गए प्रश्र-पत्रों के अनुसार ही हैं। टीम ने मौके पर मौजूद सभी महिला व पुरुषों से उनके मोबाइल व नोट बुक को पुलिस के हवाले करते हुए थाना सदर, गोहाना में शिकायत दी।
इसके अतिरिक्त उडऩदस्ता टीम ने इस केंद्र से गोहाना के गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पर्यवेक्षक जितेंद्र, हैप्पी उच्च विद्यालय जागसी से टीजीटी पीएचई अनु रानी, राजकीय उच्च विद्यालय एसपी माजरा से टीजीटी सामाजिक विज्ञान कृष्ण कुमार को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया। वहीं उड़नदस्ता टीम ने गांव बिचपड़ी स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में हिंदी अध्यापक मोनू को केंद्र अधीक्षक की तरफ से जारी निर्देशों की पालना नहीं करने पर कार्यभार मुक्त किया गया है।
पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उनके पास यह सामग्री कहां से आई। नकल के लिए पर्चियां बनाते सात लोगों के पकड़े जाने के बाद बोर्ड के अधिकारी, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय व अन्य अधिकारी पहुंचे और केंद्र के स्टाफ की भूमिका की जांच की। दूसरी तरफ गांव छतैहरा में एक युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने से परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो वह भाग गया।