फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chirag Antil's last rites were performed at Yamuna Ghat.

Sonipat News: यमुना घाट पर किया गया चिराग आंतिल का अंतिम संस्कार

Wed, 24 Apr 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chirag Antil's last rites were performed at Yamuna Ghat.
सोनीपत के युवक की कनाडा में हत्या के बाद गांव बड़ौली में उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद
सोनीपत। कनाडा के वैंकूवर शहर में जिले के सेक्टर-12 निवासी चिराग आंतिल की पिछले दिनों गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। कनाडा से चिराग का पार्थिव शरीर एक दिन पहले गया था। मंगलवार की सुबह चिराग की अंत्येष्टि पैतृक गांव बड़ौली में यमुना घाट पर की गई। बड़े भाई रोमित ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। शव यात्रा में जनसमुदाय उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव बड़ौली फिलहाल सेक्टर-12 निवासी चिराग आंतिल कनाडा के वैंकूवर शहर में एमबीए की पढ़ाई करने गए थे। वह वर्क वीजा पर एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। उनके परिजनों को 13 अप्रैल को वैंकूवर पुलिस ने मेल से जानकारी दी थी कि चिराग आंतिल की हत्या कर दी गई है। इसके बाद से परिवार के सदस्य कनाडा पुलिस व वहां रह रहे परिचितों के संपर्क में थे। परिवार के सदस्यों ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर व दूतावास से संपर्क कर चिराग के शव को भारत भेजने की गुहार लगाई थी। इस पर विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास व कनाडा में रह रहे परिचितों की मदद से सोमवार को शव पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था और वहां से परिजन देर शाम शव को लेकर सोनीपत पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गांव बड़ौली में यमुना घाट पर चिराग आंतिल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई रोमित आंतिल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी परिवार के सदस्यों को सांत्वना दे रहे थे। विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक सुरेंद्र पंवार, बिजेंद्र आंतिल, सुरेंद्र छिक्कारा ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग को लगी थी छह गोलियां

चिराग आंतिल के पिता महाबीर सिंह आंतिल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके बेटे को छह गोलियां मारी गई थीं। अभी तक हत्यारों का पता नहीं लग सका है। बेटे का शव उनकी ऑडी कार में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed