{"_id":"69123e9fa3a72d89ee0ee0c5","slug":"children-took-out-a-morning-procession-for-the-atharvaveda-mahayagna-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145052-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अथर्ववेद महायज्ञ को लेकर बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अथर्ववेद महायज्ञ को लेकर बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
Tue, 11 Nov 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत की गुड़ मंडी में प्रभातफेरी निकालते आर्य समाज के मंत्री कपिल देव, सदस्य व विद्
- फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद व एडीएम विशु राजा बाजार में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए। संवाद
सोनीपत। अथर्ववेद महायज्ञ में लोगों को आमंत्रित करने के लिए सोमवार को काठमंडी स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों औ्र बच्चों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकाली। 39वां महायज्ञ उत्सव 11 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। प्रभातफेरी का शुभारंभ आर्य समाज के मंत्री कपिल देव, पूर्व कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास, प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने ओम ध्वज के साथ किया।
प्रभातफेरी के दौरान विद्यार्थियाें ने आर्य समाज अमर रहे, वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे, भारत माता की जय, महर्षि दयानंद सरस्वती की जय के नारे लगाए। विद्यार्थियों की दो टीम काठ मंडी से शुरू होकर गुड़ मंडी, मिशन रोड, टीकाराम रोड, वेस्ट रामनगर, आर्य नगर, सुभाष नगर, देव नगर, ककरोई रोड, प्रभु नगर, भरतपुरी, माॅडल टाउन, एटलस रोड, रेलवे रोड से गुजरी।
मंत्री कपिल देव ने बताया कि उत्सव के दौरान अथर्ववेद महायज्ञ, संकीर्तन व प्रवचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महायज्ञ के ब्रह्मा पानीपत से वैदिक प्रवक्ता आचार्य राजकुमार शर्मा, भजनोपदेशक रोहतक के गांव सांघी से रणबीर सिंह, बागपत के गांव शिकोहपुर से सहदेव होंगे। प्रभातफेरी में बबीता रानी, रजवंत कौर, संतोष शर्मा, सोनिया, जसबीर सरोहा मौजूद रहे।