फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister's OSD Virendra Badkhalasa learned about the condition of traders

Sonipat News: मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने जाना व्यापारियों का हाल

Sat, 22 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's OSD Virendra Badkhalasa learned about the condition of traders
फोटो 33- सोनीपत काठमंडी में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा का स्वागत करते जिला व्यापार
सोनीपत। मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने शुक्रवार को सोनीपत काठ मंडी में जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि बिना जन भागीदारी के किसी भी व्यवस्था को सुचारू रूप से नहीं चलाया जा सकता। सामाजिक संगठन सरकार व समाज के बीच के सेतु होते हैं।
विज्ञापन

सर्वप्रथम व्यापारियों ने बॉर्डर का रास्ता खोलने पर सरकार का आभार जताया और फिर मंडी में अनाज के सीजन के दौरान किसानों और व्यापारियों को आने वाली समस्याओं के बारे जैसे नया शेड बनवाने, बाउंड्री वॉल बनवाने के बारे में अवगत कराया। जिसे उन्होंने शीघ्र हल करवाने की बात कही। इसके अलावा शहर की समस्याओं आवारा कुत्तों, मिशन चौक फ्लाईओवर, सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों के बारे में भी जानकारी दी, जिनको भी हल करवाने का वादा किया। इस दौरान जिला व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय वर्मा, प्रधान संजय सिंगला, अधिवक्ता महावीर मित्तल, अधिवक्ता अरविंद मित्तल, ठेकेदार सतीश माथुर मौजूद रहे।

फोटो 33- सोनीपत काठमंडी में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा का स्वागत करते जिला व्यापार

फोटो 33- सोनीपत काठमंडी में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा का स्वागत करते जिला व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed