{"_id":"62c5e0a92b9f5056e142fefa","slug":"chief-minister-s-flying-squad-team-raided-illegal-liquor-contracts-sonipat-news-rtk651605425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शराब के अवैध ठेके पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शराब के अवैध ठेके पर मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने महम रोड स्थित गुढ़ा चुंगी के निकट अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब ठेके पर छापा मारा। आबकारी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ठेके से 10 पेटी बीयर और 32 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की गई। ठेके पर मौजूद कारिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे करीब 3300 रुपये बरामद किए गए। शहर थाना पुलिस ने कारिंदे और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को सूचना मिली थी कि महम रोड स्थित गुढ़ा चुंगी के निकट अवैध रूप से शराब का ठेका चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र, एसआई सुनील, एएसआई सत्यनारायण की टीम ने ठेके पर छापा मारा। आबकारी विभाग से निरीक्षक अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि ठेका अवैध रूप से चलाया जा रहा था। ठेके का परमिट महम रोड स्थित पश्चिमी बाईपास के निकट का है। पुलिस ने ठेके पर मौजूद कारिंदे गीता कॉलोनी के ईश्वर से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि यह ठेका गांव महमूदपुर के प्रदीप द्वारा चलाया जा रहा है। पुलिस ने ठेके से अवैध अंग्रेजी और देसी शराब की 32 पेटी और बीयर की 10 पेटी बरामद की। शहर थाना गोहाना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ठेके में मिली बीयर और शराब को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कारिंदे ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया और ठेकेदार की तलाश शुरू कर दी है।