फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister gave the message of social harmony and brotherhood to the people of the state

सामाजिक समरसता के प्रेरक बने मनोहर लाल, आश्रम में संगत संग बैठ सुना भजन-कीर्तन

Sat, 08 Oct 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave the message of social harmony and brotherhood to the people of the state
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में सामाजिक समरसता का संदेश देने की जो शुरुआत सत्ता संभालते ही की थी, वह आज भी निरंतर जारी है। इसकी एक और झलक शुक्रवार को गोहाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में देखने को मिली। वाल्मीकि समाज मुख्यमंत्री के स्वागत में उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां पहुंचकर सर्वप्रथम आश्रम में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने धर्मगुरुओं को माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं की तरह संगत के साथ बैठकर आदि कवि के भजन-कीर्तन को सुना। जिसे देख मंदिर में उपस्थित हर व्यक्ति उनकी सादगी का कायल हो गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को सामाजिक समरसता व भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में त्रिकाल समरसता भवन को लोकार्पित करते हुए प्रदेशवासियों को जयंती समारोह की बधाई दी। उन्होंने संत शिरोमणि मंशा महाराज व रवि शाह महाराज का आशीर्वाद लिया। चौधरी देवीलाल स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने उनका स्वागत कर कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंत्योदय के मॉडल बन चुके हैं। हरियाणा एक अकेला ऐसा प्रदेश है जहां सरकार की तरफ से संतों-महापुरुषों की जयंतियां मनाई जा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगें भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम के चलते समारोह स्थल सहित गोहाना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। समारोह स्थल की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। समारोह स्थल में आने वाले लोगों की दो स्थानों जांच की जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई थी। साथ ही पुलिसकर्मी भी जांच कर रहे थे। समारोह स्थल पर काली कमीज, काली पैँट पहनकर आए लोगों व काली चुन्नी ओढ़कर पहुंची महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया गया। समारोह स्थल के अलावा शहर में दूसरे मार्गों पर भी नाके लगाए गए थे। पुलिस ने वाहनों के आवागमन के लिए पश्चिमी बाईपास से महम रोड स्थित गजराज रोड से आवागमन का रूट निर्धारित किया। मानव रहित हवाई वाहनों पर भी 12 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास को दिए नए आयाम
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीब समाज को आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन कार्य किये जा रहे हैं। राई हलका विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने भगवान वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि महापुरुषों की जयंतियों का आयोजन अनूठी पहल है। होडल के विधायक जगदीश नायर ने कहा कि वाल्मीकि जयंती के प्रदेश स्तरीय आयोजन ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने बेहतरीन योजनाएं लागू की हैं। बवानी खेड़ा के विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नौकरियों में पर्ची-खर्ची को बंद करते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष पवन कुमार तथा राजेश पानीपत और वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी के अध्यक्ष दीपक ने भी जनसमूह को संबोधित किया।
गैस कनेक्शन नहीं मिले तो एमपी-एमएलए या डीसी के घर से उठा लाना
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पूछा कि क्या ऐसा कोई व्यक्ति है जिसे गैस कनेक्शन नहीं मिला है। इस पर पांच लोग खड़े हो गए। इस अवसर पर उपायुक्त को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आए जिन परिवारों को अभी तक गैस कनेक्शन नहीं मिले हैं, उनके लिए जल्द इसकी व्यवस्था की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जल्द कनेक्शन नहीं ना मिले तो अपने एमपी, एमएलए या डीसी के घर से उठा लाना।

मुख्यमंत्री गोहाना के लोगों को निराश करके गए
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोहाना को जिला बनाने की मांग और विकास के लिए भेजे गए मांगपत्र पर कोई जिक्र नहीं किया। गोहाना हलका के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री गोहाना के लोगों को निराश करके गए और विकास के लिए कुछ भी नहीं दिया। गोहाना को जिला बनाने की मांग लगभग 25 साल से उठ रही है। गोहाना के लोग और अधिवक्ता कई बार इसके लिए आंदोलन कर चुके हैं। अब भाजपा और जजपा की सरकार है, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि आश्रम के हॉल के लिए पुराने 21 लाख और इसके बाद केवल चार लाख रुपये देने की घोषणा की। जबकि कार्यक्रम पर खर्च अधिक हो गया। गोहाना नगर परिषद अध्यक्ष रजनी विरमानी ने भी विकास कार्यों के लिए मांगपत्र भेजा था, उस पर भी कोई जिक्र नहीं किया गया।
ऐसे चला कार्यक्रम
दोपहर 12 बजे : मुख्यमंत्री मनोहर लाल हेलीकॉप्टर से गोहाना पहुंचे। शेर सिंह पब्लिक स्कूल में हेलीकॉप्टर उतारा गया।
दोपहर 12:02 बजे : भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
दोपहर 12:05 बजे : मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्कूल के स्टाफ से मिले और विश्रामगृह गए।
दोपहर 12:30 बजे : मुख्यमंत्री समारोह स्थल पर पहुंचे और जनता को संबोधित किया।
दोपहर 1:30 बजे : मुख्यमंत्री समारोह स्थल से शेर सिंह स्कूल पहुंचे। यहां करीब 15 मिनट तक भाजपा नेता महेंद्र सिंह मलिक से बातचीत की।
दोपहर 1:45 बजे : मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार होकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed