फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister flying squad raided Municipal Corporation office, 18 officers and employees found absent

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने नपा कार्यालय में डाला छापा, 18 अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Wed, 12 Feb 2025 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Feb 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister flying squad raided Municipal Corporation office, 18 officers and employees found absent
फोटो 16- सोनीपत के गन्नौर नगर पालिका में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की जांच करती मुख्यमंत्री
गन्नौर। नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने छापा डाला। इस दौरान 18 अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इनमें पांच नियमित कर्मचारी, तीन हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी, चार स्थायी सफाई कर्मचारी और छह पालिका रोल के कर्मचारी शामिल रहे। तहसीलदार गन्नौर और उपमंडल अधिकारी, नायब तहसीलदार के पास दो सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगी पाई गई, लेकिन इसके आदेश कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे। टीम ने नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग प्वाइंटों का निरीक्षण किया। इनमें जरूरी सुविधाओं की कमी पाई गई। वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। साथ ही कूड़ा उठाने वाले वाहन जिनमें डोजर और पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों में जीपीएस नहीं लगे मिले। पॉइंट पर कूड़े की छंटाई के लिए मशीन नहीं मिली। टीम ने कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया की गंभीरता से जांच करने पर कई अनियमितता मिली। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों से अनियमितताओं और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन

-कूड़ा उठान और वजन प्रक्रिया में गड़बड़ी
टीम ने 10 फरवरी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर ट्रैक्टर-ट्राली से भेजे गए कूड़े के धर्मकांटा की वजन रसीद का मिलान प्लांट के रजिस्टर से नहीं मिला। धर्मकांटे पर कार्यरत सफाई कर्मचारी नरेंद्र पर गलत तरीके से रसीद दर्ज करने और रजिस्टर में कूड़े की एंट्री नहीं करने का आरोप लगा। धर्मकांटे पर सीसीटीवी चालू नहीं मिले। जिस पर टीम ने धर्मकांटा बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


- जिन कमरों में श्रमिक रह रहे, उसके पास मिले पॉलिथीन व कागज
टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि 2-3 कमरों में कुछ लेबर परिवारों के साथ रह रहे थे, जिनके पास बड़ी मात्रा में पाॅलिथीन, कागज और गत्ता एकत्रित था। यह ज्वलनशील सामग्री आग लगने की स्थिति में जान-माल के लिए बड़ा खतरा बन सकती है जो नगरपालिका की लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पार्षदों ने भी रखी शिकायत
पार्षदों ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के समक्ष अपनी भी शिकायतें रखी। पार्षदों ने बताया कि नगरपालिका में करीब 2000 स्ट्रीट लाइटें आई थी, लेकिन वार्डों में स्ट्रीट लाइटें कम लगी हैं। वहीं, 17 वार्ड में मरम्मत कार्य के लिए 25 लाख रुपये आए थे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि 25 लाख रुपये कहां खर्च किए गए। उन्होंने दोनों मामलों की जांच करने की मांग की। इस पर टीम ने लिखित में शिकायत करने की सलाह दी, ताकि नियमानुसार जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed