फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chhatra Ekta Manch warns to block railway track in protest against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में छात्र एकता मंच ने रेलवे ट्रैक जाम करने की दी चेतावनी

Mon, 20 Jun 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chhatra Ekta Manch warns to block railway track in protest against Agneepath scheme
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का आक्रोश रोजाना बढ़ता जा रहा है । शनिवार को जहां युवाओं ने गोहाना में पानीपत-रोहतक हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव किया था, वहीं अब छात्र एकता मंच के सदस्य सोमवार को सोनीपत में रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। जिसे देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ के साथ ही सिविल लाइन थाने से 80 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

छात्र एकता मंच के जिलाध्यक्ष साहिल ने कहा कि सरकार की अग्निपथ योजना सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बर्बाद करने की योजना है। साहिल ने कहा कि इस आंदोलन में सोनीपत के युवा भी पीछे नहीं रहेंगे। इसके लिए 20 जून को छात्र एकता मंच के नेतृत्व में सोनीपत में रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। साहिल ने कहा कि जब तक सरकार युवाओं की मांगे पूरी नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगें
अग्निपथ योजना रद्द की जाए।
पुरानी भर्ती प्रक्रिया लागू की जाए और उसके जरिये भर्तियां निकाली जाएं।
जितने भी नौजवानों ने अग्निपथ योजना से निराश होकर अपनी जान दी है, उन्हें उचित मुआवजा व घर में एक-एक सरकारी नौकरी दी जाए।
सरकारी महकमों का निजीकरण बंद किया जाए।
इस आंदोलन के दौरान जितने भी नौजवान गिरफ्तार किए गए हैं, उन पर दर्ज मुकदमें रद्द कर रिहा किया जाए।
अग्निपथ योजना की वजह से रद्द की गई वायुसेना की भर्तियों को बहाल किया जाए।
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम करने की बात कही है। स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जीआरपी, आरपीएफ व सिविल लाइन थाने से करीब 80 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेंगे। युवाओं से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। -महाबीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed