फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chemical Engineering team secures first place in Engineers' Day quiz.

Sonipat News: इंजीनियर्स दिवस पर क्विज में केमिकल इंजीनियरिंग टीम प्रथम

Wed, 16 Sep 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chemical Engineering team secures first place in Engineers' Day quiz.
फोटो : सोनीपत के राजकीय बहु तकनीकी संस्थान में इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प

विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय बहु तकनीकी संस्थान में मंगलवार को इंजीनियर्स दिवस पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग की टीमें समान अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न विभागों की सात टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तकनीकी ज्ञान, सामान्य जागरूकता, तार्किक क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंजीनियर्स दिवस के महत्व और महान भारतीय अभियंता एवं भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान से अवगत कराना था।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं तकनीकी क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि समस्याओं के रचनात्मक समाधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed