फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Checking campaign conducted across the district

Sonipat News: जिले भर में चलाया चेकिंग अभियान

Mon, 04 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign conducted across the district
07: सोनीपत में रह रही दूसरे जिलों की महिलाओं से विवरण लेती पुलिस। स्रोत पुलिस - फोटो : samvad
सोनीपत। सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराधों पर नियंत्रण के मद्देनजर रविवार को जिले के तीनों जोन में पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। खासतौर से बाहर से आकर जिले में रह रहे संदिग्धों को चिह्नत कर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान किराएदारों का भी सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ममता सिंह के आदेश पर रविवार की सुबह 5 बजे से जिले के तीनों जोन में पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। अभियान के तहत पूर्वी जोन के थाना कुंडली में 68, राई में 47, बहालगढ़ में 250, मुरथल मे 38, गन्नौर में 32 व थाना बड़ी में 210 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया। इसके अलावा 200 से अधिक किरायेदारों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पश्चिमी जोन के थाना शहर सोनीपत, सदर सोनीपत, सेक्टर 27 सोनीपत, सिविल लाइन सोनीपत व थाना खरखौदा में संदिग्धों एवं किराएदारों का सत्यापन किया गया। गोहाना जोन सोनीपत के थाना शहर गोहाना, सदर गोहाना, बरोदा व थाना में चेकिंग की गई। पुलिस उपायुक्त (क्राइम) नरेंद्र कादयान ने बताया कि यह अभियान सुनियोजित, शांतिपूर्ण व प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने विभिन्न कॉलोनियों, रिहायशी क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों में जाकर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। यह अभियान खासतौर पर उन इलाकों में चलाया गया जहां पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की संभावनाएं बनी रहती हैं। आम नागरिकों से अपील की गई कि संदिग्ध की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

07: सोनीपत में रह रही दूसरे जिलों की महिलाओं से विवरण लेती पुलिस। स्रोत पुलिस

07: सोनीपत में रह रही दूसरे जिलों की महिलाओं से विवरण लेती पुलिस। स्रोत पुलिस- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed