फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheated to get job by giving fake appointment and identity card, grabbed 10 lakhs

Sonipat News: फर्जी नियुक्ति व पहचान पत्र देकर नौकरी लगवाने का दिया झांसा, 10 लाख हड़पे

Thu, 01 Jun 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cheated to get job by giving fake appointment and identity card, grabbed 10 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सैन्य अभियंता सेवाएं (एमईएस) में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगों ने 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगों ने एक व्यक्ति को कर्नल बताकर युवक को एमईएस के पूना केंद्र में प्रशिक्षण भी दिला दिया। यही नहीं फर्जी पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र भी थमा दिए गए। बाद में इसका खुलासा होने पर जब पैसे वापस मांगे तो ठग परिवार को हत्या की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बैंयापुर निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति कृष्ण कुमार की जानकारी रोहतक के सांपला निवासी प्रेमदत्त से है। प्रेमदत्त अप्रैल 2022 में उनके घर पर आए थे। उन्होंने बताया कि उनका मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में अच्छा जुगाड़ है और वह आपके बेटे अजय को भर्ती करा सकते हैं। इसके लिए 10 लाख रुपये लगेंगे। इसमें पांच लाख रुपये पहले देने होंगे और पांच लाख रुपये नौकरी लगने के बाद।
विज्ञापन

सहमति बनने के बाद उन्होंने दिल्ली निवासी जस्सू से परिचय कराया और पांच लाख रुपये ले लिए। उनके बेटे को सेना का नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र दे दिया और प्रशिक्षण के लिए जयपुर भेज दिया, लेकिन कई दिन रहने के बावजूद उनके बेटे को मिलिट्री केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण की बात कहकर अजय को पूना भेज दिया, जहां दो महीने रहने के बाद मिलिट्री केंद्र में प्रवेश मिला। यहां उन्होंने एक युवक से मुलाकात कराई, उनका परिचय कर्नल मनोज कुमार के रूप में दिया। कथित कर्नल ने कहा कि पहले बकाया पांच लाख रुपये देने होंगे, उसके बाद ही प्रशिक्षण शुरू होगा। उनके कहने पर पांच लाख रुपये भी दे दिए। अजय को मिलिट्री केंद्र में प्रवेश मिल गया और प्रशिक्षण भी शुरू हो गया। कई महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनके बेटे का एक साइट पर परीक्षा परिणाम उत्तीर्ण दिखाया गया। उनसे पूना में दो लाख रुपये और लिए गए। इसके बावजूद उनके बेटे अजय को सेना में नौकरी नहीं मिली। बाद में पता लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असैनिक के प्रवेश वाला थमाया था परिचय पत्र
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अजय को प्रशिक्षण दिलाने के बहाने सेना के पूना केंद्र में प्रवेश कराया। वहां उन्होंने ठेका (कांट्रेक्ट) के आधार पर उसे सेना के शिविर में लिपिक लगवाया और फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। यही नहीं असैनिक के प्रवेश वाला परिचय पत्र थमा दिया गया।

इन पर हुआ मुकदमा दर्ज
रोहतक के सांपला निवासी प्रेमदत्त, दिल्ली निवासी जस्सू और कथित कर्नल मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली है। इसके आधार पर कथित कर्नल मनोज सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- निरीक्षक दिलबाग सिंह, प्रभारी, थाना सदर, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed