{"_id":"6797f664a0d89db97b0c6737","slug":"cheated-of-rs-499970-on-the-pretext-of-teaching-share-trading-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131425-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर 4,99,970 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर 4,99,970 रुपये ठगे
Tue, 28 Jan 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रोहणा के युवक को शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर झांसे में लेकर 4,99,970 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित को विदेशी नंबर से कॉल की गई। जब मामले का पता लगा तो उन्होंने साइबर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव रोहणा निवासी संजीत ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को बहुउद्देशीय कंपनी ट्रेजरी का कर्मी बताया। उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। उन्हें शेयर ट्रेडिंग भी सिखाई गई और 20 से 30 फीसदी मुनाफे का लालच दिया। 18 से 20 दिसंबर के बीच उनसे अलग-अलग खातों में आठ बार में 4,99,970 रुपये डलवा लिए गए। बाद में उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।