फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheated of Rs 2.35 lakh by luring to earn money online

Sonipat News: ऑनलाइन पैसे कमाने का लालच देकर 2.35 लाख रुपये ठगे

Fri, 30 Aug 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.35 lakh by luring to earn money online
गन्नौर। शास्त्री नगर के एक व्यक्ति को ऑनलाइन पैसे कमाने का लालच देकर उससे 2.35 लाख रुपये ठग लिए। व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी योगेश ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं। वह डेली ट्रेड एक्सचेंज नाम के व्हाट्सएप में जुड़ गए थे। इस ग्रुप के अन्य सदस्यों की ओर से शेयर मार्केट में प्रतिदिन होने वाली कमाई के फायदे की फोटो व स्क्रीन शाॅट डाले जाते थे। ग्रुप एडमिन के कहने पर उन्होंने ग्रुप के एक सदस्य से अलग से बातें करनी शुरु कर दी थी। उसने रुपये बढ़ाने का लालच दिया तो वह उस व्यक्ति के झांसे में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने 2 लाख 35 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद वह और रुपयों की डिमांड करने लगा था तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया था। बाद में जब उन्होंने पड़ताल की तो कंपनी फ्राॅड मिली। पुलिस ने योगेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed