फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheated of Rs 13.22 lakh in the name of NOC of insurance policy

Sonipat News: इंश्योरेंस पॉलिसी की एनओसी के नाम पर 13.22 लाख रुपये ठगे

Sun, 14 Jul 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 13.22 lakh in the name of NOC of insurance policy
सोनीपत। गोहाना के युवक को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 13.22 लाख रुपये ठग लिये। ठगों ने उनसे इंश्योरेंस पॉलिसी की एनओसी देने के नाम पर ठगी की। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना में जींद रोड निवासी सुदीप ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को उनके पास कॉल आई थी। कॉल रिसीव करते ही दूसरी तरफ से बात कर रहे युवक ने खुद को बीमा लोकपाल आयोग का कर्मी बताया था। उसने उनकी इंश्योरेंस पॉलिस पूरी होने पर उसे बंद करने के लिए एनओसी फीस जमा कराने को कहा था। उसने बताया कि जिस एजेंट ने उनकी एचडीएफसी पॉलिसी की फीस जमा करानी थी उसने आपकी पॉलिसी भारत एएक्सए में करवा दी। अब उन्हें सीधे विभाग के खाते में फीस जमा करानी होगी। उसने कहा कि फीस के साथ जो 18 फीसदी जीएसटी जमा होती है उन्हें वह नहीं देनी है। उसने कहा कि उन्हें शेयर मार्केट में निवेश कर उसके दस्तावेज लगाने है।
विज्ञापन


आरोपी ने झांसे में लेकर अलग-अलग खातों में उनसे 27 अप्रैल से 11 जून तक 13.22 लाख रुपये की राशि जमा करवा ली। उन्हें बताया गया कि उनके इंश्योरेंस के रुपये उनके खाते में आ जाएंगे। उसने जो दस्तावेज भेजे थे वह वो फर्जी मिले। उसके बाद वह नंबर बंद हो गया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed