फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chatia Aulia-Chatia Deva Road will be reconstructed with 5.32 crores

Sonipat News: चटिया औलिया-चटिया देवा रोड का 5.32 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

Wed, 10 Sep 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chatia Aulia-Chatia Deva Road will be reconstructed with 5.32 crores
सोनीपत। गांव चटिया औलिया से चटिया देवा रोड का पुनर्निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग 10.15 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करके मुख्यालय को अलॉटमेंट पत्र लिख दिया है। मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलते ही सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क का सुधार होने से पांच गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी इस पर 5.32 करोड़ खर्च करेगा। खस्ताहाल सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लंबे समय से टूटकर बिखरी सड़क का पुनर्निर्माण होने से वाहन चालकों के आवागमन की व्यवस्था में सुधार होगा। ग्रामीण भी अधिकारियाें से कई बार सड़क सुधार की मांग कर चुके हैं। अगर सड़क का जल्द पुनर्निर्माण हो जाता है तो गांव चटिया औलिया, माहरा, सिटावली, रहमाना, चटिया देवा के ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों का आवागमन सुगम हो सकेगा। ग्रामीणों को गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण नरेश कुमार, सूरजभान, प्रमोद, अतर सिंह, प्रदीप कुमार ने बताया कि चटिया औलिया से चटिया देवा रोड पर कई जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता था। विधायक देवेंद्र कादियान के प्रयास से जुलाई माह में उक्त सड़क के पुनर्निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चटिया औलिया से चटिया देवा रोड का पुनर्निर्माण करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। काम शुरू करवाने के लिए मुख्यालय को अलॉटमेंट पत्र लिखा गया है, जिसे मंजूरी मिलते ही सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। खस्ताहाल सड़क का पुनर्निर्माण होने से आवागमन व्यवस्था में सुधार होगा।
पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed