फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   change political party for assembly election ticket

टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस और भाजपा छोड़ जजपा में पहुंचे और बन गए प्रत्याशी

Thu, 03 Oct 2019 07:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
change political party for assembly election ticket
सोनीपत। भाजपा और कांग्रेस की फाइनल सूची आने के बाद टिकट से वंचित रहे नेताओं ने बगावत भी शुरू कर दी है। टिकट कटने से नाराज भाजपा के पवन खरखौदा, कांग्रेस के रणधीर मलिक और भूपेंद्र मलिक ने जजपा का दामन थाम लिया। जजपा ने भी तुरंत उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया और प्रत्याशी भी बना दिया। वहीं, गन्नौर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर देवेंद्र कादियान शुक्रवार को अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादातर पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ऐसे में टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं ने बगावत भी शुरू कर दी है। खरखौदा से 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे पवन खरखौदा बाद में भाजपा में चले गए थे। उन्हें हाईकमान से खरखौदा से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका। जैसे ही रात को भाजपा ने सूची जारी करते हुए जिला परिषद की चेयरपर्सन मीना नरवाल का टिकट फाइनल किया, वैसे ही पवन ने बगावत करते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया। इतना ही नहीं वीरवार दोपहर तक उन्हें जजपा ने अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गन्नौर से टिकट नहीं मिलने के बाद देवेंद्र कादियान ने अभी अपने पते नहीं खोले हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने समर्थकों की गन्नौर में बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद वह अगली रणनीति का फैसला कर मैदान में उतर सकते हैं। यहां से भाजपा ने निर्मल चौधरी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़कर दो नेताओं ने थामा जजपा का दामन, मिला टिकट
टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस से भी दो नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया। गन्नौर और बरोदा हलके से दो नेताओं ने पार्टी छोड़ जजपा का दामन थाम लिया। गन्नौर से पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक के भाई रणधीर सिंह मलिक ने जजपा की सदस्यता ली। उन्हें गन्नौर हलके से उम्मीदवार बना दिया गया है। इसी तरह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार के करीबी भूपेंद्र मलिक ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। भूपेंद्र मलिक को जजपा ने बरोदा हलके से टिकट दिया है। भूपेंद्र मलिक भैंसवाल गांव से संबंध रखते हैं। वह मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed