फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   change in train schedule due to work

सुपर एक्सप्रेस कल रहेगी रद्द, तीन एक्सप्रेस का मार्ग बदला जाएगा

Tue, 31 Dec 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
change in train schedule due to work
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर 1 जनवरी को शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन के बीच सब वे कार्य किया जाना है। इसके लिए सुबह 10:45 बजे से दोपहर बाद 3:45 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसको लेकर सोनीपत स्टेशन पर आने वाली सुपर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं तीन एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला जाएगा, जिसके चलते सोनीपत से दिल्ली और अंबाला की तरफ आने-जाने वाले रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाले पांच ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाले 12459/60 सुपर एक्सप्रेस, 74993/94 अंबाला-कुरुक्षेत्र डीएमयू, 64545/46 अंबाला-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन 1 जनवरी को रद्द रहेगी। इसक अलावा 22429/30 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट एक्सप्रेस को रोहतक-जाखल, धुरी-लुधियाना के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा
1 जनवरी को ट्रैफिक ब्लॉक होने के चलते 12926 पश्चिम एक्सप्रेस को अंबाला मंडल में 90 मिनट रोका जाएगा। 12925 पश्चिम एक्सप्रेस को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 150 मिनट रोका जाएगा। 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस और 12715 सचखंड एक्सप्रेस को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 70 मिनट रोका जाएगा। 12217 केरल संपर्क क्रांति को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 80 मिनट रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का बदला जाएगा समय
1 जनवरी को 22492 जम्मूतवी-इंदौर एक्सप्रेस सुबह पांच बजे की बजाय 8 बजे चलेगी। 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी दोपहर 12 बजे की जगह दोपहर बाद 2 बजे चलेगी। 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे के स्थान पर 2 बजे चलाई जाएगी। इसे आदर्श नगर और कुरुक्षेत्र के बीच 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed