फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Challans of 276 drivers who went out without reason in lockdown

लॉकडाउन में बिना कारण बाहर निकले 276 वाहन चालकों के चालान

Tue, 01 Jun 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Challans of 276 drivers who went out without reason in lockdown
फोटो :31: सोनीपत में वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लोगों के अंदर कोरोना का भय नहीं रह गया है। जिसके चलते लोग लगातार लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। जिन पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने बिना कारण बाहर निकले 276 वाहन चालकों के चालान किए और बिना मास्क मिले 232 लोगों के भी चालान काटे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी गई है। इसके बावजूद कोरोना से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन की कड़ाई से पालना कराई जाएगी। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बिना मास्क के बाजार में मिले 232 लोगों के चालान किए गए। साथ ही बिना ठोस कारण बाहर निकले 276 वाहन चालकों का चालान करने के साथ 11 वाहनों को जब्त किया गया। लोगों को समझना होगा कि बेवजह घरों से बाहर घूमना खतरनाक हो सकता है। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। इसके साथ ही दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि अपनी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन

बाजारों में फिर से बढ़ रही भीड़, गीता भवन चौक पर लगा जाम
लॉकडाउन के बावजूद फिर से पहले ही तरह भीड़ बढने लगी है। शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट में अब लोगों की कतार लगी रही है। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। साथ ही गीता भवन चौक पर पहले ही तरह वाहनों की कतार लगने लगी है। भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed