फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Challan will be issued if there is no reflector tape on vehicles

Sonipat News: वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं होने पर कटेगा चालान

Thu, 14 Dec 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 14 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Challan will be issued if there is no reflector tape on vehicles
फोटो 27- सोनीपत के लघु सचिवालय में सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक में
सोनीपत। सर्दी के मौसम को देखते हुए सड़कों पर सफेद पट्टी लगाएं व सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं। जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप न लगी हो उन वाहनों के चालान काटे जाएं। यह निर्देश उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि आने वाला समय धुंध का है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़कों पर नियमानुसार स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी लगवाई जाए, ताकि दूर से ही स्पीड ब्रेकर का पता चल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहनों पर नजर रखें। निर्धारित मात्रा से अधिक लोड वाहनों से जहां सड़कें खराब होती हैं वहीं हादसा होने का भी डर रहता है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि जिले में जहां भी फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनने हैं, वहां जल्द एफओबी बाइक एक्सीलेटर समेत बनवाए। रोड पर टक्कर अवरोधक (क्रैश बरियर) को संरचनात्मक रूप (स्ट्रेक्चरली) बनवाएं व उन पर रिफलेक्टर स्टीकर लगाएं, ताकि दूर से ही पता चल जाए। टक्कर अवरोधकों पर साफ शब्दों में लिखवाया जाए कि दोनों तरफ नहर है, कृपया वाहन धीरे चलाए। उन्होंने कहा कि नहर के बीच बने रोड पर स्पीड कैमरा भी लगवाए जाएं और उनका ऑनलाइन चालान का प्रबंध किया जाए। इसके अलावा 18 फुट वाली सभी सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाई जाए, ताकि दुर्घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड पर ढाबा जोन के नाम से लगाएं साइन बोर्ड
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जीटी रोड पर बने ढाबों के लिए ढाबा जोन के नाम से साइन बोर्ड लगवाए जाएं। सड़क पर जहां भी लाइट व अन्य सुविधाओं की आवश्यकता है वहां प्रबंध करवाया जाए। यदि कोई व्यक्ति रोड के कटों के साथ छेड़छाड़ करता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। उन्होंने नगर निगम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़क पर बने फुटपाथ को क्लियर करवाए। यदि कोई व्यक्ति नहीं मानता है तो उसे नोटिस दिया जाए। जीटी रोड पर कैमरा लगवा कर विपरीत दिशा से जाने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान किए जाएं।
स्कूल बसों की हो जांच
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की समय-समय पर जांच की जाए। सभी बसों में सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था होनी चाहिए। बसों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाई जाए। उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फॉग सीजन के लिए क्रेन का बंदोबस्त रखें, ताकि रिस्पॉन्स जल्द दिया जाए। केएमपी और केजीपी पर लाइट और साइन बोर्ड का बंदोबस्त किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को आदेश दिए कि वह कुंडली और 334बी पर बराबर पेट्रोलिंग करें।

इस मौके पर डीसीपी विरेंद्र सिंह, एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर, एसडीएम गोहाना आशीष वशिष्ठ, एसडीएम सोनीपत अमित कुमार, एसडीएम खरखौदा अनमोल, सीटीएम पूजा कुमारी, आरटीओ नवीन जिंदल, एटीपी अंजू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed