{"_id":"deaeb9a5405abb2b0eb2376006626a39","slug":"chain-snetching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकली थी पार्क में घूमने, लुट गई चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकली थी पार्क में घूमने, लुट गई चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 16 Sep 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना के सेक्टर-7 स्थित हुडा पार्क के बाहर बच्चों के साथ घूमने जाना एक महिला को भारी पड़ गया। सैर पर निकली महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो गई। दो बदमाश चेन छीनकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोपड़ा कालोनी निवासी ज्योति मलिक शनिवार देर शाम अपने बच्चों के साथ हुडा पार्क में घूमने गई थी। जब वह पार्क से अपने घर जाने के लिए बाहर निकली तो इसी दौरान मोटर साइकिल सवार दो युवक उसके पास आए। एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन
ज्योति संभल पाती, इससे पहले ही बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। महिला ने अचानक हुई वारदात के बाद शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। ज्योति ने मामले की सूचना अपने पति जोगेंद्र मलिक को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन