फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CGST seizes sale of illegal pharmaceutical materials worth Rs 118 crore

Haryana: सीजीएसटी ने 118 करोड़ की अवैध औषधीय सामग्री की बिक्री  पकड़ी, प्रमोटर गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 06:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 06:14 PM IST
सार

जांच में पाया गया कि कंपनी के प्रमोटर  पावेल गर्ग, अपनी कंपनी मेसर्स कॉम्बिटिक ग्लोबल कैपलेट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सामानों को अवैध तरीके से बेचने वाले रैकेट के मास्टरमाइंड थे।

विज्ञापन
CGST seizes sale of illegal pharmaceutical materials worth Rs 118 crore
पावेल गर्ग, आरोपी दवा फर्म के मालिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक स्थित केंद्रीय जीएसटी आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों द्वारा मेसर्स कॉम्बिटिक ग्लोबल कैपलेट प्राइवेट लिमिटेड, एम-15, डी-2 और डी-3, औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत, हरियाणा के खिलाफ जांच की गई। तलाशी के दौरान आयकर संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए, जिनसे करीब 118.49 करोड़ रुपये मूल्य के औषधीय सामानों को अवैध तरीके से बेचने के संकेत मिलता है, जिसमें लगभग 21.30 करोड़ रुपये का जीएसटी शामिल है।

विज्ञापन


 जांच में पाया गया कि कंपनी के प्रमोटर  पावेल गर्ग, अपनी कंपनी मेसर्स कॉम्बिटिक ग्लोबल कैपलेट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सामानों को अवैध तरीके से बेचने के वाले रैकेट के मास्टरमाइंड थे। यह भी पता चला कि पावेल गर्ग ने अन्य लोगों के साथ मिलकर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 132 के तहत अपराध किया है, जो उक्त अधिनियम के तहत दंडनीय है। पावेल गर्ग द्वारा किए गए उक्त अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती हैं। उन्हें गिरफ्तार कर सोनीपत के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उक्त माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed