फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   central Minister giriraj singh

किसानों को परंपरागत खेती त्यागकर पशुपालन की ओर बढ़ना होगा : केंद्रीय मंत्री

Sat, 30 Nov 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
central Minister giriraj singh
दीपालपुर में पिग फार्म का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह व अन्य - फोटो : Sonipat
सोनीपत। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन और डेयरी उद्योग मंत्री गिरीराज सिंह गांव दीपालपुर गांव स्थित पिग फार्म का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां लोगों को केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने गांवों के उत्थान को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांवों के उत्थान के लिए किसानों को मुनाफे के लिए खेतों से कच्चा माल तैयार करना होगा जिससे उद्योग धंधे लगेंगे जो रोजगार पैदा करेंगे। इसके साथ ही उन्हें परंपरागत खेती को मोह त्याग कर पशुपालन की ओर कदम बढ़ाने होंगे। कम होती जा रही जमीन से लाभ लेने के लिए पशुपालन बेहतरीन व्यवसाय है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने बताया कि वर्ष 2017-18 में सरकार को गेहूं और चावल की तुलना में पशुपालन से अधिक मुनाफा मिला है जो किसान खेती के साथ पशुपालन करेगा वही खुशहाल होगा। आजादी के बाद शुरुआती दौर से ही कृषि व पशुपालन के लिए नीतियां बनाने की आवश्यकता थी। नीतियों के अभाव में गांवों के चेहरे मुर्झाते गए और शहर खिलते गए। इस ओर भाजपा सरकार ने ही ध्यान दिया है। इस दौरान मछली पालकों ने केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह को अपनी समस्याओं व मांगों के संदर्भ में मांगपत्र सौंपा जिसमें नहरी पानी देने, पंचायती तालाब पर एपी बेस्ड बिजली कनेक्शन देने, पंचायती तालाब पर धागा बांधने की अनुमति, ऋण दिलाना, पंचायती तालाब का बीमा, तालाबों में गंदे पानी की निकासी पर प्रतिबंध, मछली चोरी पर रोक लगाना, तालाब के चारों ओर सौर ऊर्जा से लाइट की व्यवस्था करने संबंधी मांगें शामिल रही। इस दौरान केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. ओपी चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, उपाध्यक्ष अनिल झरोठी, कुलदीप नांगल, संजय मलिक, मंजीत, सतीश कुमार हुड्डा, बिल्लू और रणबीर चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed