फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CBSE studenet compain for covid pedmic

अब कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे सीबीएसई के विद्यार्थी व शिक्षक

Sun, 25 Jul 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
CBSE studenet compain for covid pedmic
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से देश बुरी तरह से प्रभावित रहा है। हालांकि अब हालात सामान्य होने लगे हैं, उसके बावजूद तीसरे लहर का खतरा बना हुआ है। कोरोना से लड़ाई में अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आगे आया है। सीबीएसई ने युवा एवं खेल मंत्रालय व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर यंग वॉरियर अभियान शुरू किया है। शिक्षकों व विद्यार्थियों को इस अभियान के साथ जुडने के लिए कहा है, ताकि कोरोना से बचाव, वैक्सीन पंजीकरण व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुचांकर उन्हें जागरुक किया जा सके। अभियान के साथ ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 की मार पूरा विश्व झेल रहा है। कोरोना के कारण शैक्षणिक गतिविधियां अब तक प्रभावित रही हैं। ऐसा कोई वर्ग नहीं जो इससे अछूता रहा हो। कोरोना संकट को दूर करने के लिए यंग वॉरियर अभियान की शुरूआत की गई है। विद्यार्थी व शिक्षक इस अभियान से जुड़कर अपने परिवार, समाज व देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। सीबीएसई ने यंग वॉरियर अभियान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान से जुडने वाले युवाओं को कार्य के लिए यंग वॉरियर प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन मांगे थे आवेदन
सीबीएसई द्वारा सभी स्कूलों को पत्र जारी कर यंग वारियर्स अभियान से जुडने के लिए कहा था। शिक्षकों व विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। साथ ही कहा था कि अभियान में शामिल होने के लिए 10 से 30 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वह अपने, अपने परिवार व समुदाय की रक्षा कर सके। अभियान से जुडने के बाद प्रतिभागी को 10 या इससे अधिक लोगों को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करना होगा। ये लोग सोशल मीडिया पर अपने पांच दोस्तों को टैग करते हुए कोविड-19 से लडने की शपथ लेंगे और लिखेंगे कि आई एम हैशटैग यंग वॉरियर।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अगस्त तक हर सप्ताह चलेगा अभियान
यंग वॉरियर अभियान की शुरूआत 22 जुलाई से हो चुकी है। 19 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में हर सप्ताह अलग-अलग विषयों पर शिक्षकों व विद्यार्थियों के विचार लिए जाएंगे। अभियान हर सप्ताह दोपहर 12 बजे से एक बजे तक जारी रहेगा। जिसमें शिक्षक व विद्यार्थी विभिन्न विषयों पर कविता, लेख, ड्राइंग बनाकर या वीडियो बनाकर अपने विचार सांझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed