फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Caught illegal yard running in the name of Green Valley Kitchen

Sonipat News: ग्रीन वैली किचन के नाम से चल रहा अवैध अहाता पकड़ा

Mon, 20 Mar 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Caught illegal yard running in the name of Green Valley Kitchen
सोनीपत। कामी रोड पर मोनी बाबा चौक के पास ग्रीन वैली किचन के नाम से चलाए जा रहे अवैध अहाता के खिलाफ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कार्रवाई की। टीम को वहां झोपड़ी के नीचे बैठकर शराब व बीयर पी रहे 18 लोग मिले। सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि ग्रीन वैली किचन में लोग बैठकर शराब पीते हैं। उप निरीक्षक सुनील ने टीम के साथ वहां पर छापा मारा। उनके साथ आबकारी विभाग से निरीक्षक जय भगवान भी थे। छापे के दौरान काउंटर पर दीपक मिला। इसके बाद किचन का निरीक्षण किया तो 5 झोपड़ियो के नीचे 18 लोग शराब व बीयर पीते मिले। दीपक से लाइसेंस मांगा गया तो नहीं दिखा पाया। आरोपी ने बताया कि ग्रीन वैली किचन करीब 6 माह से चला रहे हैं। इसके साथ में शराब का ठेका है। वहां से लोग शराब लाकर यहां बैठकर पीते हैं। वह इनको यहां पर सब्जी, रोटी, पनीर टीका, सोढ़ा, शीतल पेय व गिलास आदि उपलब्ध करवाते हैं। उसके खिलाफ आबकारी निरीक्षक ने सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed