फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Caught black marketing of domestic gas cylinders

Sonipat News: घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते पकड़ा

Sat, 23 Sep 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Caught black marketing of domestic gas cylinders
फोटो 37: कुंडली में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते पकड़ा गया आरोपी व बरामद सिलिंडर के साथ
सोनीपत। गांव कुंडली स्थित घर में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। जांच के दौरान घर से 25 गैस सिलिंडर मिले। जिसमें से 22 भरे हुए थे। छापा मार कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक भी शामिल रहे।
विज्ञापन


एसआई श्रवण कुमार, एसआई महाबीर, एएसआई राजेश को सूचना मिली थी कि कुंडली की एक कॉलोनी में रमेश प्रसाद घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा है। सूचना पर टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अजय मलिक के साथ मिलकर मकान पर छापा मारा। मकान गैस सिलिंडरों से भरा हुआ था। जांच के दौरान 25 सिलिंडर मिले, जिसमें से 22 सिलिंडर भरे मिले। टीम ने सिलिंडरों को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी रमेश के खिलाफ कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उप निरीक्षक अजय मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

फोटो 37: कुंडली में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते पकड़ा गया आरोपी व बरामद सिलिंडर के साथ

फोटो 37: कुंडली में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते पकड़ा गया आरोपी व बरामद सिलिंडर के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed