फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Caught 4328 power thieves in 12 months, fined Rs 10.48 crore

Sonipat News: 12 माह में 4328 बिजली चोर पकड़े, 10.48 करोड़ जुर्माना लगाया

Thu, 27 Apr 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Caught 4328 power thieves in 12 months, fined Rs 10.48 crore
गोहाना। बिजली निगम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कदम उठाते हुए अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक 4328 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। उन पर 10 करोड़ 48 लाख रुपये जुर्माना लगाने के साथ मुकदमा भी दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन

बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व लाइन लॉस को कम करने के लिए बिजली निगम ने विशेष टीमों का गठन करके सालभर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके लिए एसडीओ स्तर पर अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया है, जो अपने स्तर पर बिजली चोरी के मामलों को पकड़कर उन पर कार्रवाई करते हैं। फिलहाल रात व सुबह के समय बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। बिजली निगम के कर्मचारी लाइन लॉस के हिसाब से गांवों व शहरों को चिह्नित कर छापा मार कार्रवाई कर अभियान चलाकर चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ते हैं। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 से इस साल रिकवरी अधिक
बिजली निगम ने जिले में विभिन्न स्थानों पर बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर छापा मार कार्रवाई कर वर्ष 2021-22 में 4579 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और 12 करोड़ 78 लाख रुपये जुर्माना लगाया। इस वर्ष बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता तो कम है, लेकिन बिजली निगम ने रिकवरी अधिक की है। वर्ष 2021-22 में 7 करोड़ 66 लाख रुपये की रिकवरी की गई थी, जबकि इस वर्ष 9 करोड़ 31 लाख रुपये की रिकवरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2851 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन
बिजली निगम ने सालभर में 2851 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे है। जिनका करीब 16 करोड़ रुपये बकाया था। इसके अलावा डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची में शामिल लोगों से 47 करोड़ रुपये बिजली बिल वसूल किया है।

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व लाइन लॉस को कम करने के लिए लगातार बिजली चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में 4328 उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया और उन पर 10.48 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है। साथ ही 9.31 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है।
जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed