फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Catering youth dies after being hit by trolley, fellow injured

ट्राले की चपेट में आकर कैटरिंग का करने वाले युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 13 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Catering youth dies after being hit by trolley, fellow injured
ट्राले की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

मुरथल ढाबा पर पराठा खाकर सुबह चार बजे लौट रहे थे दिल्ली, हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुमासपुर के पास ट्राले की चपेट में आने से स्कूटी सवार कैटरिंग का काम करने वाले युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। दोनों मुरथल ढाबे से पराठा खाकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने ट्राले चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिल्ली रोहिणी फेज-2 के बुद्ध विहार निवासी अमन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई कर रहे हैं। वह 11 अक्तूबर की रात साढ़े 11 बजे अपने साथी दीपक (18) के साथ स्कूटी से मुरथल ढाबे पर पराठा खाने आए थे। दीपक कैटरिंग का काम करता था। ढाबे से खाना-खाकर वह बुधवार सुबह दिल्ली के लिए चले थे। जब वह ताऊ देवीलाल पार्क के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्राले ने पहले एक बस को टक्कर मारी और बाद में उन्हें चपेट में ले लिया। उनका दोस्त दीपक स्कूटी से गिरकर ट्राले के टायरों के बीच में फंस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग गया। हादसे में अमन भी घायल हो गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने क्रेन से ट्राले को हटवाकर टायरों के बीच से अमन के शव को निकलवाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed