{"_id":"600879458ebc3e30c8141770","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-two-soldiers-quarters-in-police-line-sonipat-news-rtk5917895131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में दो सिपाहियों के क्वार्टरों से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में दो सिपाहियों के क्वार्टरों से नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
जिले के सबसे सुरक्षित क्षेत्रों में से एक पुलिस लाइन में भी खाकी वाले सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस लाइन में दो सिपाहियों के क्वार्टर के ताले तोड़कर चोरों किा मामला सामने आया है। दोनों सिपाही लोवर स्कूल कोर्स के लिए मधुबन गए थे। उनके परिवार के सदस्य भी क्वार्टर पर नहीं थे। अब लौटे तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन दिन में पुलिस लाइन में चोरी की तीसरी वारदात सामने आई है।
पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर सी-110 में रहने वाले सिपाही दीपक की पत्नी शिखा ने पुलिस को बताया कि उनका पति लोवर कोर्स स्कूल के लिए मधुबन गए हुए हैं। वह नवंबर में अपने क्वार्टर पर ताला लगाकर अपने घर चली गई थी। वह मंगलवार को क्वार्टर पर पहुंची तो ताला टूटा मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो पता लगा कि चोर उनके घर से दो सोनू की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, बच्चों के कंडूले व 35 हजार रुपये चोरी कर ले लिए हैं। साथ ही शिखा ने बताया कि उसे सूचना मिली है कि महिला सिपाही मंजू के क्वार्टर सी-54 में भी ताला तोड़कर चोरी की गई है। वह भी कोर्स के लिए मधुबन गई है। उसका क्वार्टर भी बंद था। बताया गया है कि मंजू के क्वार्टर से नकदी और चेन चोरी हुई है। हालांकि अभी मंजू की तरफ चोरी गए सामान की सूची नहीं गई है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस लाइन में तीन दिन में चोरी की तीसरी वारदात
पुलिस लाइन में तीन दिन के अंदर चोरी की यह तीसरी वारदात हुई है। बेखौफ चोर लगातार वारदात कर रहे हैं। इससे पहले चोरों ने एएसआई कुलदीप के घर से 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। वह क्वार्टर पर ताला लगाकर अपने भतीजे की शादी में जींद गए थे। 16 जनवरी को चोरी का पता लग सका था।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बढ़ती वारदात से सुरक्षा पर उठे सवाल
पुलिस लाइन में जिले की सुरक्षा की रीढ़ पुलिस कर्मियों के ही आवास है। यहां पर पुलिस कर्मियों से लेकर अधिकारियों तक के आवास बने है। यहां सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं। पुलिस लाइन के गेट पर बिना एंट्री कराए किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता। उसके बावजूद तीन चोरी की वारदातों ने सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि तीनों वारदात एक ही रात को हुई हो। तीनों ही क्वार्टर बंद थे। उसके बावजूद सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।
टूटी है पुलिस लाइन की पीछे की दीवार
पुलिस लाइन की पीछे की दीवार टूटी है। जिससे वहां से चोरों के अंदर आने में आसानी हो सकती है। मुख्य गेट पर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन पिछली तरफ टूटी दीवार के पास रातभर पुलिस कर्मी तैनात नहीं रहते है। ऐसे में वहां से भी चोरी का अंदेशा जताया है। हालांकि पुलिस जांच की बात कह रही है।
सिपाही की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस लाइन में सभी आने-जाने वालों की जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जल्द चोरी की वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी कोर्ट कॉम्प्लेक्स।