{"_id":"65c7d229952a619fa309eda4","slug":"cash-and-dvr-looted-after-shooting-grocery-wholesaler-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113624-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परचून सामान के थोक विक्रेता को गोली मारकर नकदी व डीवीआर लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परचून सामान के थोक विक्रेता को गोली मारकर नकदी व डीवीआर लूटी
Sun, 11 Feb 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ में दुकानदार को गोली मारकर लूटपाट के मामले के बाद निजी अस्पताल में पहुंचे पर
सोनीपत। मेरठ रोड स्थित बहालगढ़ में परचून सामान के थोक विक्रेता को गोली मारकर बदमाश नकदी लूटकर भाग गए। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश भागते हुए दुकान से सीसीटीवी की डीवीआर भी उठा ले गए। दुकानदार के कारिंदों ने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया और घायल को बहालगढ़-सोनीपत रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। कितनी नकदी लूटी गई इसका पता नहीं लग सका है।
गांव बहालगढ़ निवासी राजेश मेरठ रोड पर परचून की थोक के सामान की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर कारिंदे शांति के साथ मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक दुकान में पहुंचे। उनमें से एक युवक सिर पर हेलमेट पहने था। उन्होंने आते ही राजेश से नकदी लूटने की कोशिश की। इस पर राजेश ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर एक युवक ने उनके कंधे में गोली मार दी जिससे वह घायल होकर गिर गए। इसके बाद बदमाश नकदी लूटकर भागने लगे। इसी दौरान व रुके और सीसीटीवी की डीवीआर भी लेकर भाग निकले। कारिंदे ने लोगों को बुलाया और पुलिस व परिजनों को बताया। घायल दुकानदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। घायल के बयान नहीं लिए जाने के चलते कितनी नकदी लूटी गई इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
दुकानदार को गोली मारने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। अस्पताल में घायल के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है जिससे हमलावरों का पता लगाकर काबू किया जा सके। -इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़