फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case registered against 400 people for blocking KMP-KGP

केएमपी-केजीपी पर जाम लगाने के मामले में 400 लोगों पर मुकदमा

Mon, 30 Aug 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 400 people for blocking KMP-KGP
खरखौदा अनाज मंडी में मीटिंग करते किसान व आढ़ती। संवाद - फोटो : Sonipat
केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल)-केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर तीन घंटे तक जाम लगाने के मामले में राई थाना पुलिस ने 400 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। केजीपी-केएमपी पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद किसानों ने तीन घंटे तक जाम लगाया था। किसान संगठनों ने करनाल में हुए लाठीचार्ज व राई थाने में मुकदमा दर्ज करने को लेकर सरकार की निंदा की है।
विज्ञापन

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार शाम को किसान संगठनों ने जगह-जगह जाम लगाकर विरोध जताया था। इसमें केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर भी जाम लगाया गया था। तीन घंटे तक लगाए जाम में हजारों वाहन चालक फंस गए थे। उसके बाद किसान वापस कुंडली बॉर्डर पर आंदोलनस्थल पर चले गए थे। मामले में राई थाना पुलिस ने एएसआई के बयान पर केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट को जाम करने के आरोप में 400 लोगों पर जाम लगाने व कोरोना नियमों का पालन नहीं करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एएसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर करने के बाद जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ लोगों को हुई परेशानी के कारण मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब जाम लगाने वालों की सोशल मीडिया व अन्य संसाधनों से मिले वीडियो के माध्यम से पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

आंतिल खाप ने कहा, किसानों पर अत्याचार नहीं होगा सहन
आंतिल खाप ने बसताड़ा में किसानों पर हुए हमले व मुकदमा दर्ज करने को सरकार का अत्याचार करार दिया है। आंतिल चौबीसी के प्रधान हवा सिंह आंतिल ने कहा कि सरकार किसानों को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसानों पर हमला कर व मुकदमे दर्ज कर सरकार ने जता दिया है कि वह किसानों से डरी हुई है। आंतिल खाप की तरफ से दिए जा रहे धरने के प्रधान मास्टर बिजेंद्र आंतिल ने कहा कि भाजपा नेताओं का विरोध अब और तेज किया जाएगा। किसान मांग पूरी होने के बाद ही लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed