फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case of trafficking of newborn children: Father of accused Neeraj comes forward

नवजात बच्चों की तस्करी का मामला: आरोपी नीरज के पिता आए सामने; कहा- बेटा दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए

Mon, 08 Apr 2024 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 11:38 PM IST
सार

बच्चा तस्करी के मामले में आरोपी नीरज के पिता सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई की टीम ने फोन पर बेटे से बातचीत कराई थी। नीरज ने पिता से कहा था, जो पूछे बता देना, जो कागजात मांगे वह दे देना। 

विज्ञापन
Case of trafficking of newborn children: Father of accused Neeraj comes forward
कृष्ण लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने नवजात बच्चों की तस्करी के मामले में खरखौदा के खटीक मोहल्ला निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन दिन बाद आरोपी नीरज के पिता मीडिया के सामने आए और कहा कि अगर मेरा बेटा दोषी है तो उसे भी सजा मिलनी चाहिए। हालांकि उनके बेटे की आड़ में इस मामले में शामिल बड़ी मछलियों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन


बच्चों की तस्करी के मामले में आरोपी बनाए गए खरखौदा निवासी नीरज के पिता कृष्ण लाल ने सोमवार शाम पत्रकारों से बातचीत की। कृष्ण लाल ने बताया कि नीरज लंबे समय से बाहर रहा है। वह कभी पेट्रोल पंप पर नौकरी करता तो कभी स्टोर पर काम करता था। वर्तमान में वह दिल्ली के द्वारका में एक अस्पताल में काम करने की बात कहता था।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से वह खरखौदा से ही आवागमन कर रहा था। बताया कि चार दिन पहले वह घर से गया था और कुछ देर बाद छोटे भाई को कॉल कर गाड़ी में तेल डलवाने के लिए 1100 रुपये ऑनलाइन मंगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तड़के सीबीआई की टीम घर आ पहुंची और नीरज से फोन पर बात करवाई थी। नीरज ने फोन पर कहा था कि टीम के सदस्य जो पूछे, उन्हें बता देना। वह जो कागजात ले जाना चाहें, उन्हें दे देना। टीम ने तीन घंटे तक उनसे पूछताछ की थी। साथ ही घर भी खंगाला था। इसके बाद वह बेटे का रिकॉर्ड लेकर चले गए थे।


परिवार चाहता है सच्चाई सामने आए
नीरज के पिता कृष्ण लाल ने कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। बेटा इधर-उधर काम करते रहने की बात कहता था, लेकिन अब उसका नाम इस बड़े अपराध के साथ जोड़ा जा रहा है। उसे 9 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार चाहता है कि मामले में सच्चाई सामने आए और न्याय की जीत होनी चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed