फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case of promotion of a particular religion: The program was part of cultural activities organised in the school

विशेष धर्म के प्रचार का मामला : स्कूल में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा था कार्यक्रम

Sun, 15 Sep 2024 06:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Sep 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Case of promotion of a particular religion: The program was part of cultural activities organised in the school
राई। गांव बड़ौली स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष धर्म के प्रचार के मामले को लेकर शिक्षा अधिकारियाें ने नया खुलासा किया है। अधिकारियों का कहना है कि स्कूल में हरियाणा-तेलंगाना के सहयोग (कोलेबोरेशन) से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति के साथ ही तेलंगाना की संस्कृति से परिचित करवाना था। इसी कड़ी में स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शनिवार को स्कूल में सुबह हवन करवाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्कूल में किसी धर्म विशेष के प्रचार से संबंधित किसी प्रकार की कोई गतिविधि नहीं चल रही थी।
विज्ञापन

राई खंड के गांव बड़ौली स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में धर्म विशेष के प्रचार किए जाने के आरोप लगाए गए थे। वायरल हुई वीडियो को माध्यम बनाकर कहा जा रहा था कि स्कूल में छात्राओं को विशेष धर्म की पोशाक पहनाकर उस धर्म से संबंधित जानकारी दी गई। मामले के तूल पकड़ने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच की और स्पष्ट किया कि स्कूल में किसी विशेष धर्म का प्रचार नहीं किया जा रहा था। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि स्कूल में मनाई जाने वाली सभी गतिविधियों को लेकर वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाता है। वर्ष 2024-25 के लिए भी कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें प्रत्येक विद्यालय में तेलंगाना व हरियाणा के बीच सहयोग (कोलेबोरेशन) के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जानी है। इस कड़ी में विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता, राखी प्रतियोगिता, होली, तीज से संबंधित विभिन्न गतिविधियां भी करवाई गई हैं। इन गतिविधियों में सभी समुदाय के विद्यार्थी व अध्यापक शामिल होते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय के स्टाफ की तरफ से सभी समुदाय की भावना का ध्यान रखा जाता है। सभी धर्मों का आदर करते हुए आपसी मेल मिलाप से सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमानुसार करवाए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed