{"_id":"625f0822b7cbab7e174a3176","slug":"case-filed-for-attempt-to-murder-for-attacking-youth-in-parkar-residency-sonipat-news-rtk644358125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारकर रेजिडेंसी में युवक पर हमला करने के मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारकर रेजिडेंसी में युवक पर हमला करने के मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पारकर रेजीडेंसी में हमला करते वीडियो में दिख रहे संदिग्ध।
- फोटो : Sonipat
गांव रसोई के पास स्थित पारकर रेजिडेंसी में युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में पारकर के ईडब्ल्यूएस में रहने वाले परिवार व उनके 15-20 परिचितों को नामजद किया है। रात को हुए हमले के बाद रेजिडेंट ने एक घंटे तक एनएच-44 को जाम रखा था।
पारकर रेजिडेंसी के रहने वाले विकास पाराशर ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे रेजिडेंसी के मुख्य गेट पर हंगामा हो रहा था। उसने जाकर देखा तो पाया कि ईडब्ल्यूएस के फ्लैट में रहने वाला विक्रम, उसका बेटा गौरव और उसका साथी मुख्य गेट पर कार खड़ी किए हुए थे। रेजिडेंसी के रेजिडेंट अपनी कारों का हॉर्न बजाकर उन्हें रास्ते से हटने के लिए कह रहे थे। विक्रम उनके साथ गाली-गलौज कर रहा था। जिस पर उसने विक्रम को कार्यालय में बुलाया और समझा दिया था। जिस पर विक्रम, उसके बेटे व भाई दरियाव ने गलती मान ली थी। उसके बाद वह वहां से चले गए थे। बाद में विक्रम, उसका बेटा गौरव, पत्नी गीता, भाई दरियाव सिंह, उनके परिवार से शकुंतला, छविंद्र, देव व 15-20 अन्य युवक आ गए। वह हाथों में लाठी-डंडे, चाकू व अन्य हथियार लिए थे। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने हथियार से उसके बेटे उत्सव के सिर में चोट मारी। जिसके चलते उसके बेटे के सिर में करीब 16 टांके आए हैं। वह उसके बेटे को मारना चाहते थे। विक्रम व उनके परिजन चिल्ला कर मारने की धमकी दे रहे थे। बाद में लोगों के एकत्रित होने पर वह फरार हो गए थे। विकास ने अपने बेटे उत्सव को निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया। पुलिस ने विकास की शिकायत पर विक्रम व उसके परिजनों और 15-20 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एनएच-44 जाम रखा जताया था रोष
उत्सव पर हमले के बाद रेजिडेंट ने गांव रसोई के सामने एनएच-44 को रात को जाम कर दिया था। करीब एक घंटे बाद डीएसपी सतीश गौतम ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया था। उसके बाद विकास की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मंदिर में आए लोगों को भी पीटा, वीडियो वायरल
विकास का आरोप है कि हमलावरों ने उसके बेटे के साथ ही रेजिडेंसी के मंदिर में आए बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं को भी पीटा। हमलावर लगातार गाली-गलौज कर रहे थे। हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें पिटाई के साथ ही डंडे से हमला करते हुए युवक दिख रहा है।
पारकर रेजिडेंसी में युवक पर हमला किया गया था। जिसके पिता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में सबूत जुटाकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली