फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   case filed against sub inspecter and other

जमीन को लेकर विवाद में युवक ने चौकी प्रभारी व एक अन्य पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 31 Jul 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
case filed against sub inspecter and other
शहर के अनूप नगर के युवक ने जमीन से कब्जा छुड़वाने के नाम पर उससे मारपीट करने के आरोप में जीटी रोड चौकी प्रभारी व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट में दायर इस्तगासा के तहत दर्ज हुए मामले में अनूप नगर निवासी मंजीत ने बताया कि उनका सरूप नगर में एक मकान है। मकान के साथ लगती 25 वर्ग गज जमीन है। जिसका कब्जा मिलने के बाद उसने मालिक को उसकी रकम भी अदा कर दी थी। जिसके बाद 25 वर्ग गज जमीन पर उन्होंने अपने देवता का स्थान बनाया था। आरोप है कि गढी केसरी महादेव कालोनी निवासी हरीश नंबरदार उन्हें यह जगह खाली करने की धमकी दे रहा है, जबकि यह मामला अदालत में भी विचाराधीन है। आरोप है कि जीटी रोड चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों के साथ उनके घर आए और उसे पुलिस चौकी ले गए और उसकी पिटाई करते हुए कब्जा छोडऩे की धमकी दी। अगले दिन हरीश नंबरदार अपने साथियों के साथ आया और जमीन से उनके देवता वाले स्थान को उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत पर गन्नौर अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर बड़ी थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

आरोप गलत, मंजीत को निवारक कार्रवाई में किया था गिरफ्तार
जीटी रोड चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 25 जून को महादेव कालोनी निवासी हरीश नंबरदार ने शिकायत दी थी कि मंजीत व कुलदीप उसके रिश्तेदार के प्लाट पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं और उन्हें धमकी देते हैं। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही मंजीत व कुलदीप ने हरीश को गलियां देनी शुरू कर दी। इसी के चलते पुलिस ने मंजीत को 107/151 के तहत गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कुलदीप वहां से भाग गया था। कुलदीप को भी 107/150 के तहत पाबंद किया गया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद मंजीत का मेडिकल करवाया गया था और जमानत के बाद में उसका मेडिकल करवाया गया था। दोनों मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उसके साथ मारपीट नहीं हुई। पुलिस पर मारपीट के झूठे आरोप लगाए गए हैं। मामले में पुलिस ने नियमानुसार ही कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed