फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case filed against four people who did not verify the tenants

किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अब दर्ज हो रहे मुकदमे

Mon, 16 Aug 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people who did not verify the tenants
सोनीपत। पुलिस ने किरायेदारों और कर्मियों का पुलिस सत्यापन न कराने वालों पर अब कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की सुरक्षा के चलते किरायेदारों और कर्मचारियों के सत्यापन का कार्य शुरू किया था। लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदात के चलते इनमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि ज्यादातर लोगों ने किरायेदारों और कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया है। सिटी थाना क्षेत्र में गढ़ी घसीटा के रहने वाले वेदप्रकाश ने अपने मकान में किरायेदारों को रखा हुआ है। उसने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया है। पुलिस ने वेदप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं टीकाराम कालेज के पास स्वीट्स एंड नमकीन की दुकान के मालिक देवेंद्र कुमार ने अपने यहां कई कर्मचारी रखे हुए हैं। उसने कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली के रहने वाले विनोद कुमार ने अपने मकान में किराएदारों को रखा हुआ है। उसने किसी किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दहीसरा के रहने वाले योगेश कुमार ने भी मकान में किरायेदारों को रखा हुआ है। उसने किसी किरायेदार का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरायेदारों व कर्मचारियों का सत्यापन अवश्य करना चाहिए। लोगों को समझदारी दिखाते हुए इनका सत्यापन कराने की जरूरत है, उससे वह भी सुरक्षित हो जाएंगे। पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। सत्यापन नहीं कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed