फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case filed against businessman and his sons who contested assembly elections

Sonipat News: विधानसभा चुनाव लड़ चुके कारोबारी और बेटों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 21 Apr 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against businessman and his sons who contested assembly elections
सोनीपत। कारोबारी एवं विधानसभा चुनाव में गोहाना से निर्दलीय प्रत्याशी रहे राजबीर दहिया की तरफ से दर्ज मुकदमे में नया मोड़ आ गया है। अब दूसरे पक्ष ने राजबीर और उनके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाद प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया गया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी राजबीर दहिया ने दो दिन पहले फाजिलपुर के दीपक पर उनके घर आकर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। अब दूसरे पक्ष के दीपक ने राजबीर दहिया व उनके बेटे पर आरोप लगाए हैं। दीपक का आरोप है कि वर्ष 2003-04 में उनके पिता ने राजबीर दहिया के साथ प्रॉपर्टी में 40 लाख रुपये लगाए थे। बाद में उनके पिता को कुछ नहीं मिला। करीब सवा साल पहले वह, उनकी मां और पिता राजबीर के घर गए थे। तब राजबीर ने जल्द हिसाब करने की बात कही थी। बाद में अपने पिता के साथ गए तो उनसे गाली-गलौज की गई थी। वह 18 अप्रैल अपनी गाड़ी लेकर राजबीर के घर आए तो गेट बंद था। जब वह लौटने लगे तो राजबीर के बेटे ने अपनी गाड़ी से उनका रास्ता रोक लिया। राजबीर और उसके बेटे ने बंदूक से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उनकी आंख और हाथ में चोट आई थी। हवाई फायर भी किया गया था। उन्होंने भागकर जान बचाई थी। बाद में पता लगा कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed