फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case filed against BJP district president for assaulting electricians

Sonipat News: बिजलीकर्मियों से मारपीट के आरोप में भाजपा जिला अध्यक्ष पर केस दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against BJP district president for assaulting electricians
गोहाना । बिजली कर्मचारियों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा पर बिजली मीटरों की जांच के दौरान टीम के साथ मारपीट करने, सरकारी रिकॉर्ड छीनने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। शहर थाना पुलिस ने तीर्थ राणा समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि वह 20 जून को टीम के साथ उत्तम नगर स्थित डाॅ. गुप्ता वाली गली में मीटरों की जांच कर रहे थे। टीम को एक मीटर से छेड़छाड़ करने का संदेह हुआ। जब टीम मीटर की जांच करने लगी तो उपभोक्ता ने भाजपा के जिला अध्यक्ष के पास फोन मिला दिया। तीर्थ राणा पर आरोप है कि उन्होंने बिजली कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और 15 से 20 लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर उनके साथ मारपीट की। बिजलीकर्मियों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

मामले की हो निष्पक्ष जांच : राणा
भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा का कहना है कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं। जब 15 से 20 लोगों ने बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की है तो किसी न किसी बिजली कर्मी को चोट भी लगी होगी, लेकिन किसी भी बिजली कर्मी को चोट नहीं लगी है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, जिससे सारे मामले का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed