फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   case filed against 3, including demanding three lakh bribes

नामजद बेटे को केस से निकालने के नाम पर महिला से मांगे साढ़े तीन लाख, इंस्पेक्टर समेत तीन पर मुकदमा

Wed, 27 Nov 2019 07:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
case filed against 3, including demanding three lakh bribes
सोनीपत। मोहाना थाना में दर्ज हत्या के प्रयास व लूटपाट के मामले में नामजद आरोपी को मुकदमे से बाहर निकालने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर आरोपी युवक की मां ने आरोप लगाते हुए आईजी को शिकायत दी थी। जिस पर अब मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मोहाना के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन आरोपियों को लाइन में भेज दिया गया है। मोहाना डीएसपी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

करनाल के असंध की रहने वाली राजबाला ने आईजी व एसपी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उसके बेटे वीरेंद्र को गांव रतनगढ़ के पास हथियार के बल पर गाड़ी लूटने, मारपीट करने व फायर कर जान से मारने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर वह कई बार मोहाना थाने में आई थी। जहां पुलिस कर्मियों ने उसके बेटे को केस से निकालने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये देने की मांग कर दी। वह पैसे देने में असमर्थ थी। बार-बार गुहार लगाने पर उससे पैसे मांगे जाते रहे। महिला ने बताया थाने में तैनात एएसआई बलजीत, एचसी सतपाल व थाना प्रभारी संदीप उस पर पैसे देने का दबाव बनाते थे। जिस पर उसने मामले की रिकार्डिंग कर आईजी को शिकायत के साथ भेज दी। जिस पर आईजी के आदेश पर तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन में भेज दिया और महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

19 अगस्त को हुए मामले में नामजद है महिला का बेटा
गांव करेवड़ी निवासी कृष्ण ने 19 अगस्त को पुलिस को बताया था कि वह अपने साथी गांव लुहारी टिब्बा निवासी संदीप के साथ कार में सवार होकर शहर से गांव की ओर जा रहा था। वह गाड़ी चला रहा था। जब वह गांव बड़वासनी के पास पहुंचे तो एक कार में सवार कई युवक सड़क पर बीयर की खाली बोतले फेंक रहे थे। जिस पर उन्होंने अपनी गाड़ी आगे निकालने का प्रयास किया तो युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे बोतल फेंकनी शुरू कर दी थी। इसी दौरान युवकों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। उन्होंने अपनी गाड़ी को भगा लिया था और रतनगढ़ की ओर मोड़ दिया था। युवकों ने पीछा कर उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया था। गाड़ी से उतरे युवकों ने उनके साथ हाथापाई व गाली-गलौच की थी। दो युवकों ने पिस्तौल निकाल कर संदीप पर फायर कर दिए थे। गोली संदीप के कंधे व पैर में लगी थी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस और आए तो गोली चलाने वाला युवक पिस्तौल के बल पर उसकी गाड़ी लूटकर भाग गए थे। उसके अन्य साथी खेतों की तरफ भाग गए थे। मामले में पुलिस ने असंध के वीरेंद्र, करनाल के संयम, यश, मुकुल, पारस को पहले काबू कर लिया था। आरोपी वीरेंद्र की मां ने सितंबर माह में पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
युवक को गोली मारकर कार लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी की मां से उसके बेटे को केस से निकालने के नाम पर लाखों रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उसने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।
-जसबीर सिंह, प्रभारी मोहाना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed