फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Career Link Channel canal broken again in Sonipat: crops submerged, drinking water crisis may deepen in Delhi

सोनीपत में करियर लिंक चैनल नहर फिर टूटी: फसल जलमग्न, दिल्ली में गहरा सकता है पेयजल संकट

Sat, 07 Oct 2023 08:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Oct 2023 08:32 AM IST
सार

सोनीपत में करियर लिंक चैनल नहर फिर से टूट ने गांवों में फसलें जलमग्न हो गई है। इसके चलते दिल्ली में पेयजल संकट गहरा सकता है। बताया जा रहा है कि गांव बड़वासनी के पास आधी रात को टूटी नहर ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। जिसके कारण गांव बड़वासनी के खेतों में नहर का पानी घुस गया।

विज्ञापन
Career Link Channel canal broken again in Sonipat: crops submerged, drinking water crisis may deepen in Delhi
करियर लिंक चैनल नहर टूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर गांव बड़वासनी के पास फिर से टूट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब 12 बजे नहर टूट गई थी। नहर टूटने के कारणों का पता नहीं लग सका है। नहर टूटने से गांव बड़वासनी के पास सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। दिल्ली में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। इसी नहर से दिल्ली में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इससे दिल्ली में पेयजल संकट गहरा सकता है। हालांकि सिंचाई विभाग का दावा है कि पानी को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डायवर्ट कर दिया है। जिससे दिल्ली को पूरे पानी की आपूर्ति हो सकेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


गोहाना-सोनीपत रोड से बहने लगा पानी
गांव बड़वासनी के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक सीएलसी नहर टूट गई। करीब 40 फीट का कटाव होने से नहर का पानी गांव बड़वासनी के खेतों के साथ ही गोहाना-सोनीपत रोड से बहने लगा। जिससे वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गई। इस नहर से दिल्ली में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जिससे वहां भी पेयजल संकट होने का डर सताने लगा। रात को मामले का पता लगते ही सिंचाई विभाग के एक्सईएन गुलशन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर व अन्य से पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है। गांव बड़वासनी के पास भूमि में पानी भर गया है। जिससे किसानों की कई एकड़ में खड़ी फसल में भी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पश्चिमी यमुना लिंक से भेजा जा रहा पानी
दिल्ली में आपूर्ति किया जाने वाला पानी खुबडू झाल के पास से सीएलसी की बजाय पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डायवर्ट कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दिल्ली में पूरे पानी की आपूर्ति की जाएगी। पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी।

सड़क पर बह रहा पानी
गांव बड़वासनी के पास नहर टूटने से पानी सड़क पर भी बह रहा है। वाहनों को अब दूसरे मार्गों से गुजारा जा रहा है। जिससे किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

14 जून को भी टूट गई थी नहर
इससे पहले 14 जून को भी सीएलसी नहर टूट गई थी। जिसे तीसरे दिन चालू किया जा सका था। तब नहर की सफाई भी कराई गई थी, लेकिन अब फिर से नहर टूट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed