{"_id":"6104582c8ebc3e585d6dd952","slug":"car-used-in-kanika-murder-was-recverd-car-sonipat-news-rtk6194777117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयपाल की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयपाल की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जगांव मुकीनपुर में पड़ोस में रहने वाले दोस्त से बेटी के प्रेम विवाह करने के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी पिता को साथ लेकर पुलिस ने शुक्रवार को क्राइम सीन दोहराया। पुलिस आरोपी को लेकर रोहतक पहुंची और रास्ते से दूसरे आरोपी को बैठाने वाले स्थान की पहचान कराई। उसके बाद खेड़ी दमकन के पास सुनसान इलाके में घटनस्थल पर हत्या का सीन दोहराया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बेटी की हत्या में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। वहीं हत्या के मामले में एक अन्य वीडियो भी मिला है। जिसमें कनिका पिता के साथ कार में बैठते दिख रही है।
मुकीमपुर के विजयपाल की बेटी कनिका (18) ने अपने ही गोत्र और गांव के वेदपाल (42) से प्रेम विवाह कर लिया था। वेदप्रकाश और विजयपाल दोनों दोस्त थे। हालांकि प्रेम विवाह के बाद बेटी दो दिन में लौट आई थी। जिस पर विजयपाल परिवार के साथ गांव छोडकऱ रोहतक में जाकर रहने लगा था। उसके बाद वह रोहतक से 3 जून को दोबारा वेदप्रकाश के साथ चली गई थी। इससे नाराज होकर विजयपाल ने बेटी की हत्या का षड्यंत्र रच दिया था। जिसे लेकर उसने बेटी को बहाने से 6 जुलाई को अपने पास बुलाया था। उसने बेटी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके नहीं मानने पर उसने अपनी बुआ के पौत्र गांव रिठाल निवासी वीरेंद्र को बुलाकर बेटी की हत्या के बाद शव को मेरठ में ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया था। जहां शव नहीं मिल सका है।
शुक्रवार को पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन
शुक्रवार को पुलिस ने विजयपाल को साथ लेकर क्राइम सीन को दोहराया। आरोपी ने बताया था कि उसने कनिका को राई थाने के सामने से कार में बैठाया था। पुलिस टीम शुक्रवार को विजयपाल को राई थाने के सामने से लेकर कार में पहले रोहतक पहुंची। वहां पर रोहतक बाईपास से विजयपाल के रिश्तेदार वीरेंद्र को कार में बैठाने वाले स्थान की निशानदेही कराई। उसके बाद विजयपाल पुलिस को लेकर खेड़ी दमकन के पास सुनसान इलाके में पहुंचा। वहां पर एक व्यक्ति को कार में कनिका की तरह सीट पर बैठाकर विजयपाल द्वारा हाथ पकडऩे और वीरेंद्र द्वारा चुनरी से गला घोंटने की घटना का अभिनय किया गया। विजयपाल ने शव को कार में रखने, उसको ले जाकर मेरठ में गंगनहर में फेंकने के सीन को सांकेतिक तरीके से दोहराया गया। उसके बाद विजयपाल पुलिस पार्टी को सलीमसर माजरा के पास खेतों में लेकर पहुंचा। जहां पर कनिका के बैग और कपड़े जलाए गए थे।
विज्ञापन
रोहतक से बरामद की कार
पुलिस ने क्राइम सीन दोहराकर पूरा नक्शा तैयार किया। उसके बाद पुलिस पार्टी विजयपाल को लेकर रोहतक में पहुंची और वहां से कनिका की हत्या में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया। कार के अंदर से भी सबूत जुटाए जाएंगे।
वीरेंद्र की तलाश में लगी दो टीम
वहीं मामले में फरार आरोपी वीरेंद्र की तलाश के लिए पुलिस की टीम दो टीम लगी हुई है। घटना का खुलासा होने के बाद से वीरेंद्र फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तार का प्रयास कर रही है। इसके लिए लगातार दबिश दे रही है।
वर्जन
कनिका की हत्या 6 जुलाई को कर दी थी। मामले में 24 जुलाई को मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी को 27 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया तो हत्या से पर्दा उठा था। इस बीच काफी समय गुजर गया। उसके बावजूद पुलिस बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। क्राइम सीन दोहराया गया है। कार बरामद कर ली गई है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।