फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car riders beat up the truck driver, broke his head

Sonipat News: कार सवार युवकों ने ट्रक चालक को पीटा, शीश तोड़े

Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
Car riders beat up the truck driver, broke his head
राई। नेशनल हाईवे-44 पर रोडरेज में कार सवार युवकों ने एक ट्रक चालक को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने ट्रक का आगे व साइड का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को रोड से हटाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के जिला दरभंगा के गांव मंसारा अफारपुर निवासी अमरजीत यादव बजरंग फ्राइट करियर कुंडली में बतौर ट्रक चालक नौकरी करते हैं। अमरजीत ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक लेकर कुंडली से राई जा रहे थे। जब प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो वहां मार्ग पर जाम लगा हुआ था। वाहन धीरे-धीरे चल रहे थे। उनके आगे चल रही दिल्ली नंबर की कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अमरजीत ने बताया कि उन्होंने भी गाड़ी को ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रक कार से टच हो गया। इसी बात को लेकर एक व्यक्ति और युवक कार से उतरे और उसकी पिटाई करने लगे। दोनों ने उनके ट्रक के आगे और साइड के शीशे तोड़ दिए। आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान चालक ने आरोपियों की वीडियो भी बना ली और गाड़ी नंबर भी नोट कर लिया। आरोपी जाते-जाते गाड़ी की चाबी ले गए। जिसके चलते पुलिस को क्रेन की सहायता से ट्रक को रोड से हटाना पड़ा। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed