फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CAR HITEN STUDENET

केएमपी पर कार की टक्कर से छात्रा की मौत, दो गंभीर

Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
CAR HITEN STUDENET
फोटो :09: मानसी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव तुर्कपुर से मंडोरी गांव स्थित स्कूल में जा रही तीन छात्राओं को केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई और उसकी दो चचेरी बहन घायल हो गई। वह भी 12वीं और आठवीं कक्षा की छात्रा है। हादसे में बची उनकी चौथी बहन ने राहगीर की मदद से तीनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव तुर्कपुर में लड़कियों का स्कूल नहीं होने के कारण गांव की लड़कियां मंडोरी गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढने के लिए जाती हैं। सोमवार को तुर्कपुर निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा मानसी (14) अपनी चचेरी बहन दीक्षा (17), उससे छोटी बहन निशा (15) व सबसे छोटी शिक्षा (13) के साथ स्कूल जाने के लिए निकली थी। शिक्षा आठवीं, निशा दसवीं व दीक्षा 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। दोनों गांव के बीच से होकर गुजरने वाले केएमपी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे बारिश के बाद से पानी भरा हुआ है। जिस कारण छात्राओं ने केएमपी के ऊपर से होकर स्कूल जाना बेहतर समझा। छात्रा शिक्षा ने पुलिस को बताया कि केएमपी के ऊपर चढकऱ जैसे ही वह सडक़ पार करने लगी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से छात्रा निशा बाल-बाल बच गई वहीं मानसी, दीक्षा व शिक्षा घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मानसी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीक्षा को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं शिक्षा को दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पाकर पहुंची खरखौदा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने शिक्षा के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निशा ने दिखाया साहस, तीनों बहनों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे में बची निशा ने जब तीनों बहनों को खून से लथपथ देखा तो एक बार तो उसे कुछ समझ नहीं आया। लेकिन उसने तुरंत हौसला दिखाते हुए राहगीरों से मदद मांगनी शुरू कर दी। बाद में वह एक राहगीर की मदद से तीनों बहनों को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा। हालांकि हादसे में उसकी चचेरी बहन मानसी को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। हादसे में घायल उसकी चचेरी बहन के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
-इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed