Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car collides with trolley, one dead, four injured

Sonipat News: ट्राला से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल

Mon, 06 May 2024 09:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 May 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
Car collides with trolley, one dead, four injured
राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर गांव प्रीतमपुर के आगे जा रहे ट्राले से कार टकरा गई। ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह घटना हुई। हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांचों एसी मैकेनिक दिल्ली से कार में सवार होकर मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाने आ रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली के गांव खानपुर निवासी शहजाद ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि रात को वह अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर मुरथल ढाबे पर खाना खाने आ रहे थे। उनके साथ दिल्ली कैंट के नांगल राया निवासी उमेश, संगम विहार निवासी फिरोज, दिल्ली के सागर ईस्ट सी-32 निवासी भारत व दिल्ली के नजफगढ़ निवासी कैलाश थे। देर रात करीब ढाई बजे जब वह प्रीतमपुर के पास पहुंचे तो उनके आगे एक ट्राला चल रहा था। ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे उनकी कार ट्राला से टकरा गई। हादसे में पांचों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस पर परिजन रोहतक की बजाय उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले आए जहां उपचार के दौरान भारत की मौत हो गई। अन्य का उपचार चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम दिल्ली पुलिस की तरफ से कराया जाएगा। पुलिस ने शहजाद के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसी मैकेनिक थे पांचों साथी

हादसे का शिकार हुए भारत व घायल शहजाद, कैलाश, उमेश व फिरोज सभी साथी है। सभी एसी के मैकेनिक हैं। रात को भी उन्होंने कहीं एसी ठीक किया था। इसके बाद मुरथल आकर खाना खाने का कार्यक्रम बना। सभी कैलाश की कार में सवार होकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में होनी थी भारत की शादी : शहजाद ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले उनके साथी भारत का रिश्ता पक्का हो चुका था। उनकी दिसंबर में शादी होने वाली थी। सभी साथियों ने उसकी शादी के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी थी। उन्हें नहीं पता था कि हादसे में भारत उन्हें इस तरह छोड़कर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed