{"_id":"681a679460ee86803a0fcf2d","slug":"car-caught-fire-due-to-collision-with-vehicle-extinguished-with-great-effort-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136259-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से कार में लगी आग, मशक्कत से बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से कार में लगी आग, मशक्कत से बुझाई
Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास कार में आग लगने के बाद हाईवे से वाहनों को निकालते
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास मंगलवार दोपहर को वाहन की टक्कर लगने से चलती कार में आग लग गई। कार में सवार लोगों ने मशक्कत से जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 टीम व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक कार जल चुकी थी।
मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे दिल्ली के पीतमपुरा निवासी कृष्णा खट्टर और न्यू गुप्ता कॉलोनी निवासी मृदुल गुप्ता अपनी होंडा अमेज कार में सवार होकर दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव राई स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक किसी वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। उन्होंने तुरंत कार रोक दी और नीचे उतर गए। राहगीरों ने कार में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग की टीम को बुलवाया। उसके बाद आग को बुझाया जा सका। राई थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। कार में पेट्रोल व सीएनजी किट दोनों लगी थी।
हाईवे से वाहनों को मशक्कत से निकाला
आग लगने के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। चालक वाहन रोककर घटना को देखने लगे। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को मशक्कत के बाद निकाला।