फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car accident on Delhi Mumbai Expressway Sonipat family husband wife and child dies

परिवार खत्म: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, पति, पत्नी व बच्चे की मौत, एक माह पहले खरीदी थी कार

Fri, 29 Nov 2024 10:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 29 Nov 2024 10:26 PM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर में बड़ौदामेव के पास हुए हादसे में सोनीपत के तारा नगर में रहने वाले परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। परिवार बालाजी के दर्शन के लिए जा रहा था। 

विज्ञापन
Car accident on Delhi Mumbai Expressway Sonipat family husband wife and child dies
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

रात को बहन-बहनोई की सालगिरह में खुशियां मना रहे परिवार के सदस्य शुक्रवार तड़के बालाजी जाने को निकले थे। बालाजी पहुंचने से पहले उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर में बड़ौदामेव के पास हुए हादसे में सोनीपत के तारा नगर में रहने वाले परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत हुई है। इस परिवार में रात को हंसी-मजाक चल रहा वहां सुबह कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के घर लोगों का तांता लगा था।
विज्ञापन


तारा नगर निवासी कमल की बहन पूजा की वीरवार को शादी की सालगिरह थी। इसके चलते तारा नगर में ही दूसरी गली में रहने वाली कमल की बहन पूजा, जीजा राजकुमार, पवन की पत्नी अनुष्का और परिवार के सदस्य सालगिरह समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे। देर रात तक सालगिरह की खुशियां मनाई जा रही थी। शुक्रवार तड़के चार बजे कमल और उनके बहनोई राजकुमार का मेहंदीपुर बालाजी जाने का कार्यक्रम था। तड़के चार बजे कार में सवार होकर कमल (29), उनकी पत्नी अनुष्का (26) और बेटा विभान (2), बहन पूजा, जीजा राजकुमार, भांजी दिव्यांशी, भांजा रुद्राक्ष मेहंदीपुर के लिए निकल गए। 
विज्ञापन




कार को कमल चला रहा था। जब वे अलवर के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कमल, अनुष्का और विभान की मौत हो गई। उनकी बहन पूजा, जीजा राजकुमार, भांजी दिव्यांशी, भांजा रुद्राक्ष घायल हो गए। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हादसे की जानकारी परिवार को मिली। हादसे की सूचना मिलते ही कमल के घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। सभी की जुबान पर रात की खुशियों व सुबह हुए हादसे की चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल व अनुष्का तीन साल पहले विवाह बंधन में बंधे
हादसे का शिकार हुए कमल जूता कंपनी में सुपरवाइजर थे। कमल और अनुष्का की शादी तीन साल पहले शादी हुई थी। कमल का परिवार सोनीपत में तारा नगर में शिव मंदिर रहता है। कमल की तीन बहन हैं और सभी बहन शादीशुदा हैं। कमल का एक छोटा भाई अमर है। कमल के पिता ब्रिजपाल की मौत हो चुकी है। मां ओल्ड डीसी रोड पर दुकान चलाती हैं। इनका कपड़े इस्त्री करने का काम है।


एक माह पहले खरीदी थी कार
कमल के बहनोई राजकुमार ने एक माह पहले ही नई कार खरीदी थी। उसी कार में सवार होकर ही परिवार के सदस्य बालाजी जा रहे थे। एक माह बाद ही कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed