फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Captain Pritam scored a goal and made the country champion.

Sonipat News: कैप्टन प्रीतम ने गोल दाग देश को बनाया चैंपियन

Tue, 02 Dec 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Captain Pritam scored a goal and made the country champion.
फोटो :13: विश्व मास्टर्स हॉकी एशिया चैंपियनशिप की विजेता भारतीय टीम। स्रोत : कप्तान
सोनीपत। भारतीय महिला मास्टर्स हॉकी टीम ने विश्व मास्टर्स हॉकी एशिया चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया है। हांगकांग में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान हांगकांग को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। 26 से 30 नवंबर तक हुई प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एक गोल कप्तान प्रीतम सिवाच व दूसरा निशि शिवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के लिए यह उपलब्धि विशेष रही। प्रदेश की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इकलौती खिलाड़ी प्रीतम सिवाच को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी। प्रीतम सिवाच ने बताया कि कप्तान के रूप में उन्होंने शानदार नेतृत्व, तेज रणनीतिक सोच और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

उनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि हरियाणा की धरती प्रतिभा और जज्बे का अद्भुत संगम है।
महिला मास्टर्स हॉकी में भारत की नई पहचान : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व प्रशिक्षक रहीं प्रीतम सिवाच ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिलाओं ने साबित कर दिया है कि मास्टर्स हॉकी में उनकी स्थिति एशिया में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के प्रदर्शन ने न केवल देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई, बल्कि आगामी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए भी एक मजबूत संदेश भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed