फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   canter driver was kidnapped and 50 bags of blankets In Sonipat

Sonipat: कैंटर चालक का अपहरण कर 50 बैग कंबल, नकदी और मोबाइल लूटा, देर रात लघुशंका के लिए रुका था चालक

Fri, 18 Oct 2024 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Oct 2024 11:33 AM IST
सार

कैंटर मालिक पानीपत की जसबीर कॉलोनी निवासी राजपाल ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की लोकेशन जीपीएस पर देखी तो वह एनएच-334बी पर गांव गढ़ मिर्कपुर के पास मिली। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी वहां खड़ी थी।

विज्ञापन
canter driver was kidnapped and 50 bags of blankets In Sonipat
बहालगढ़ थाना पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास लघुशंका को रुके कैंटर चालक का अपहरण कर दो बदमाश 50 बैग (बोरे) कंबल, 22 सौ रुपये व मोबाइल लूट ले गए। बदमाश कैंटर चालक की आंखों पर पट्टी बांधने के बाद उसे खेत में पेड़ से बांधकर भाग गए। बंधन मुक्त होकर चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। बाद में कैंटर को 334बी पर गांव गढ़ मिर्कपुर के पास से बरामद किया गया है।

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के जिला गोंडा के गांव अनंतपुर हाल पानीपत की अनाज मंडी क्षेत्र निवासी कृष्णा यादव ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह सिद्धी विनायक ट्रांसपोर्ट, पानीपत की गाड़ी पर चालक हैं। वह बुधवार रात साढ़े 11 गाड़ी में 62 बोरे में भरे कंबल लेकर श्री कैलाशपति हैंडलूम पानीपत से दिल्ली के लिए चले थे। वह रास्ते में अपने कमरे पर खाना खाने चले गए। वहां से देर रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली के लिए निकल लिए। वह बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उन्होंने कैंटर को रोक दिया और लघुशंका के लिए चले गए।
विज्ञापन


जब वह वापस आए तो दो युवक अचानक उनके पास आ गए। उन्होंने आते ही उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया और पिटाई करने लगे। उसके बाद गाड़ी में उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और दोनों हाथ बांध दिए। कुछ दूर चलने के बाद उन्हें नीचे उतारा और खेत में ले जाकर रस्सी से पेड़ से बांध दिया। उसके बाद कैंटर, उनका मोबाइल व जेब से 2200 रुपये लेकर भाग गए। उन्होंने मशक्कत के बाद खुद को बंधन मुक्त किया। उसके बाद राहगीरों की मदद से कैंटर मालिक को अवगत कराया। कैंटर मालिक व हैंडलूम संचालक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर मालिक पानीपत की जसबीर कॉलोनी निवासी राजपाल ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की लोकेशन जीपीएस पर देखी तो वह एनएच-334बी पर गांव गढ़ मिर्कपुर के पास मिली। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी वहां खड़ी थी। उसमें से 50 बैग कंबल गायब मिले। उन्होंने मामले से बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहालगढ़ थाना पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed