{"_id":"62474c7153ca701fe74d5c68","slug":"canter-driver-missing-with-one-lakh-rupees-sonipat-news-rtk642712755","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये लेकर निकला कैंटर चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये लेकर निकला कैंटर चालक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। गांव बारोटा स्थित ब्रेड फैक्टरी में जा रहे कैंटर चालक का रास्ते में अपहरण कर लिया गया। वह गोहाना से एक लाख रुपये लेकर अपने कैंटर में ब्रेड फैक्टरी में जाने के लिए निकला था। उसके साथ उसका दोस्त भी था। युवक के पिता ने दोस्त पर ही अपहरण का शक जताया है। कैंटर लिवान के पास 100 फुटा रोड पर लावारिस हालत में मिला है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी के रहने वाले बिजेंद्र सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि कैंटर को उसका बेटा सोमबीर (18) चलाता है। उन्होंने कैंटर को लेकर बारोटा स्थित ब्रेड फैक्टरी रेडी रोटी में लगा रखा है। सोमबीर 31 मार्च को कैंटर लेकर बारोटा फैक्टरी के लिए गया था। उसने उसे ब्रेड भुगतान के एक लाख रुपये भी दिए थे। गोहाना का रहने वाला उसका दोस्त दीपक भी उसके साथ में था। फैक्टरी में गाड़ी के नहीं पहुंचने पर उसने फोन मिलाया, लेकिन उसके बेटे का मोबाइल बंद आ रहा है। तलाश करने पर उनको लिवान में 100 फुटा रोड पर लावारिस हालत में कैटर खड़ा मिल गया। उसके बेटे व एक लाख रुपये का कोई सुराग नहीं है। उसे शक है कि दीपक ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीपक के मोबाइल की लोकेशन हिमाचल प्रदेश की मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।