फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Camps will be held again from today to legalize sewer-water connections.

Sonipat News: सीवर-पानी कनेक्शन वैध कराने के लिए आज से फिर लगेंगे शिविर

Mon, 16 Feb 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Camps will be held again from today to legalize sewer-water connections.
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र के प्रॉपर्टी मालिकों की सुविधा के लिए सीवर-पानी के घरेलू कनेक्शन वैध कराने के लिए लगने वाले शिविरों का विस्तार किया जा रहा है। यह शिविर 16 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक अलग-अलग वार्डों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीवर-पानी के कनेक्शन वैध कराने के लिए 1550 रुपये फीस तय रखी है। शहर के वार्डों में शिविर लगाने की शुरुआत सोमवार से हाेने जा रही है। नगर निगम के अनुसार क्षेत्र में 51,433 कनेक्शन हैं। इनमें 18,177 पेयजल कनेक्शन और 5204 सीवर कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

28,052 प्रॉपर्टी मालिक ऐसे हैं जिन्होंने सीवर व पानी के कनेक्शन ले रखे हैं। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में 70 हजार पानी व सीवर के अवैध कनेक्शन हैं जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अपने अवैध कनेक्शन को वैध नहीं कराएंगे उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में अपने अवैध कनेक्शन को वैध कराने वाले नागरिकों को कई तरह की औपचारिकताओं से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नगर निगम की इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।



इन स्थानों पर लगाए जाएंगे शिविर



तिथि निर्धारित स्थान

16 व 17 फरवरी बाबा धाम के पास सैनीपुरा धर्मशाला
18 व 19 फरवरी शिव मंदिर, लाल दरवाजा
20 व 21 फरवरी मुखी अस्पताल के पास बूस्टिंग स्टेशन
23 व 24 फरवरी जानकीदास अस्पताल के पास बूस्टिंग स्टेशन
25 व 26 फरवरी जानकीदास अस्पताल के पास बूस्टिंग स्टेशन
27 व 28 फरवरी बाबा धाम के पीछे कम्यूनिटी सेंटर




कनेक्शन वैध कराने के लिए ये दस्तावेज जरूरी



- आधार कार्ड की प्रति



- घर की रजिस्ट्री

- प्रॉपर्टी आईडी बिल

- एक पासपोर्ट साइज फोटो



- पानी का मीटर (जीएसटी बिल सहित)



- पानी के मीटर की फोटो



कनेक्शन वैध करने के लिए यह फीस लगेगी



- पानी कनेक्शन के लिए 1050 रुपये



- सीवर कनेक्शन के लिए 500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed