फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Campaigning has stopped, election material will be distributed today

Sonipat News: आज बांटी जाएगी चुनाव सामग्री

Fri, 04 Oct 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Campaigning has stopped, election material will be distributed today
सोनीपत। जिले में चुनाव प्रचार का शोर गुल वीरवार शाम छह बजे थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने रोड शो निकाला तो कहीं रैली व जनसभा की गई। छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए 1291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 12.13 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग कर 65 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन




पार्टियां ईवीएम व चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंचेगी

जिले में 5 अक्तूबर को 1291 मतदान केंद्रों पर 12,13,119 मतदाता वोट डालकर 65 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। शुक्रवार को बीट्स मोहाना से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। छह विधानसभा क्षेत्र सीटों के लिए 5 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। अब राजनीतिक दल या प्रत्याशी किसी भी प्रकार की बैठक या जनसभाएं नहीं कर सकेंगे। बिना शोर-शराबे के घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। मतगणना 8 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन





नियम के अनुसार प्रचार बंद हो गया है। प्रत्याशी न जनसभा कर सकते हैं और न ही उसमें शामिल हो सकते हैं। किसी भी तरह की चुनावी सामग्री को सिनेमेटोग्राफी, टेलीविजन या अन्य उपकरणों के माध्यम से प्रदर्शित नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, पोलिंग बूथ के 100 मीटर की परिधि में कोई भी प्रत्याशी या राजनीतिक पार्टी अपना प्रचार नहीं कर सकती है। अगर कोई धारा 126 उपधारा (1) का उल्लंघन करेगा तो उसे 2 साल तक की सजा या जुर्माना लगाया जा सकता है। दोनों सजा भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मनोज कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed